दुनिया के 7 अजूबों के नाम हिंदी में (Duniya Ke Saat Ajoobe Ke Naam) – 7 Ajuba In World –

7 Wonders Of The World Name In Hindi And English – आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के पुराने साथ अजूबो के साथ दुनिया के नए अजूबो के बारे में बताने वाले है, जिनमे भारत का ताजमहल से लेकर कई अन्य अजूबे भी शामिल है। तो आएये जानते है दुनिया के 7 अजूबों के नाम हिंदी में (Duniya Ke Saat Ajoobe Ke Naam) –

दुनिया के 7 अजूबों के नाम हिंदी में (7 Wonders Of The World Name In Hindi And English)

दुनिया के सात अजूबे पहली बार लगभग 2200 साल पहले सामने आए थे। इन सात अजूबों में से केवल गीज़ा का महान पिरामिड ही बचा है और इसे अब बाकी सात अजूबों से अलग एक विशेष स्थान दिया गया है, बाकी सब अब नष्ट हो गये हैं। दुनिया के पुराने 7 अजूबों के नाम निम्न है –

1) ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा (Great Pyramid Of Giza)
2) हैंगिंग गार्डन ऑफ़ बेबीलोन (Hanging Gardens Of Babylon)
3) स्टेचू ऑफ़ ज़ीउस अट ओलम्पिया (Statue of Zeus At Olympia)
4) टेम्पल ऑफ़ आर्टेमिस (Temple Of Artemi)
5) माउसोलस का मकबरा (Tomb Of Mausolus)
6) कोलोसुस ऑफ़ रोडेज (Colossus Of Rhodes)
7) लाइटहाउस ऑफ़ अलेक्सान्दिरा (Lighthouse Of Alexandri)

दुनिया के नए 7 अजूबों के नाम निम्न है (7 Ajuba In World) –

1) ताजमहल (भारत)
2) चिचेन इत्ज़ा (मेक्सिको)
3) क्राइस्ट दी रिडीमर (रियो डी जनेरिओ)
4) चीन की दीवार (चीन)
5) पेट्रा (जॉर्डन)
6) रोम का कोलोसियम (रोम)
7) माचू पिच्चू (पेरू)

1) ताजमहल (भारत) [Taj Mahal (India)]

ताज महल भी दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसकी खूबसूरत कलाकृति और आकार के कारण इसे अजूबा कहा जाता है। ताज महल का निर्माण 1632 में शाहजहाँ ने करवाया था, यह प्रेम का प्रतीक है जिसे शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा पूरी तरह सफेद है, जिसके चारों ओर बगीचा है। ताज महल भारत के आगरा शहर में स्थित है। जब मुगल शासक शाहजहां ने इसे बनवाया था तो इसे बनाने में 22 साल लगे थे और इसे बनाने के बाद निर्माण में शामिल सभी मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि वे इसके जैसा कुछ और न बना सकें।

2) चिचेन इत्ज़ा (मेक्सिको) [Chichen Itza (Mexico)]

चिचेन इट्ज़ा मेक्सिको में स्थित एक बहुत पुराना मायन मंदिर है। इसका निर्माण 600 ई. में हुआ था। चिचेन इट्ज़ा माया का सबसे बड़ा शहर है। चिचेन इट्ज़ा मेक्सिको के सबसे पुराने पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जहाँ हर साल लाखो पर्यटक आते हैं। चिचेन मेक्सिको के युकाटन राज्य में स्थित है। चिचेन इट्ज़ा का माया मंदिर 5 किलोमीटर तक फैला हुआ है, यह 79 फीट ऊंचा है। जो पिरामिड के आकार के पत्थरों से बना है। इस मंदिर में ऊपर जाने के लिए चारों दिशाओं से सीढ़ियाँ हैं, कुल 365 सीढ़ियाँ हैं, प्रत्येक दिशा से 91 सीढ़ियाँ हैं।

3) क्राइस्ट दी रिडीमर (रियो डी जनेरिओ) [Christ the Redeemer (Rio de Janeiro)]

यह ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में स्थित है। ईश्वर ईसा मसीह की यह 38 मीटर, लगभग 130 फीट ऊंची और 28 मीटर चौड़ी मूर्ति दुनिया के आश्चर्यों में से एक है। ईसा मसीह की इस प्रतिमा का निर्माण 1922 में शुरू हुआ था, जिसे 12 अक्टूबर 1931 को इस स्थान पर स्थापित किया गया था। यह प्रतिमा ग्रेनाइट और पत्थर से बनी है, जिसे ब्राजील के सिल्वा कोस्टा ने डिजाइन किया था, और इसे महान फ्रांसीसी मूर्तिकार लेंडोव्स्की ने बनाया था। इसका वजन करीब 635 टन होगा। यह रियो शहर की 700 मीटर ऊंची कोरकोवाडो पहाड़ी पर स्थित है।

4) चीन की दीवार (चीन) [Great Wall of China (China)]

चीन की विशाल दीवार को हर कोई जानता है। इस दीवार को राज्य की रक्षा के लिए कई हिस्सों में बनवाया था, जो धीरे-धीरे एक साथ जुड़ गया, जो अब एक किले का आकार ले चुका है। इसका निर्माण सातवीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह महान कलाकृति इतनी मजबूत और विशाल है कि इसे चीन की महान दीवार कहा गया। इस महान दीवार की विशालता को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है, यह मानव निर्मित कलाकृति वहां से भी दिखाई पड़ती है। यह विशाल दीवार पूर्व में डेंडोंग से शुरू होती है और पश्चिम में लोप झील तक फैली हुई है। चीन की महान दीवार लगभग 6400 किलोमीटर तक फैली हुई है और 35 फीट ऊंची है। यह दीवार किसी किले की तरह बनाई गई है।

5) पेट्रा (जॉर्डन) [Petra (Jordan)]

दक्षिण जॉर्डन में स्थित पेट्रा शहर की कलाकृति सात अजूबों में शामिल है। इस शहर में चट्टानों को काटकर वास्तुकला का निर्माण किया गया है। यहां पत्थरों को काटकर बनाई गई कलाकृतियां सभी लाल रंग की हैं। इसका निर्माण लगभग 312 ईसा पूर्व हुआ था। यह जॉर्डन का मुख्य आकर्षण है, जहां हर साल कई पर्यटक आते हैं। इसके अलावा यहां तालाब और नहरें भी हैं, जिनका निर्माण बहुत व्यवस्थित ढंग से किया गया है।

6) रोम का कोलोसियम (रोम) [ Colosseum of Rome (Rome)]

रोम का कोलोसियम रोम के इडली में स्थित एक विशाल स्टेडियम है। यह रोम में देखने लायक मुख्य आकर्षण है। इसका निर्माण 72 ईस्वी में शुरू हुआ था, जो 80 ईस्वी में पूरा हुआ। अंडाकार आकार की यह विशाल संरचना कंक्रीट और रेत से बनी है। प्राकृतिक आपदा और भूकंप के कारण यह थोड़ा नष्ट हो गया, लेकिन आज भी इसकी विशालता वैसी ही बनी हुई है। यहां 50 हजार से 80 हजार लोग बैठ सकते हैं, यह 24 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

7) माचू पिच्चू (पेरू) [Machu Picchu (Peru)]

माचू पिचू दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है, समुद्र तल से 2430 मीटर ऊपर स्थित माचू पिचू पर 15वीं शताब्दी के दौरान इंका सभ्यता का निवास था। पुरातत्वविदों का मानना है कि माचू पिचू का निर्माण राजा पचकुटी ने 1400 के आसपास करवाया था। 100 वर्षों के बाद स्पेन ने इस पर कब्ज़ा कर लिया और इसे वैसे ही छोड़ दिया। उन्हें इस बस्ती से ज्यादा लगाव नहीं था, जिसके बाद इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिसके कारण यहां रहने वाली सभ्यता भी नष्ट हो गई। इसके साथ ही यह जगह भी मशहूर हो गई, लेकिन 1911 में अमेरिकी इतिहासकार हीराम बिंघम ने इसकी खोज की और इसे दुनिया के सामने लाया। 1983 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया।

#) दी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा (The Great Pyramid of Giza)

गीज़ा का महान पिरामिड (दी ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा) सबसे बड़ा और सबसे पुराना पिरामिड है, जो प्राचीन काल से इस दुनिया में मौजूद है। इसीलिए इसे विशेष सम्मान का स्थान प्राप्त है और इसका नाम 7 अजूबों में भी लिया जाता है।

गीज़ा का महान पिरामिड – मिस्र में स्थित गीज़ा का यह पिरामिड एक बहुत पुरानी कलाकृति है, जो प्राचीन 7 अजूबों में से एक है। इसका निर्माण 2580-2560 ई. में हुआ था। इसकी ऊंचाई 146.5 मीटर है, यह 3800 वर्षों तक सबसे लंबी मानव निर्मित कलाकृति रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles