अनार को इंग्लिश में क्या कहते है इन हिंदी (Anar Ko English Mein Kya Kahate Hain In Hindi)

Anar Ko English Mein Kya Bolate Hain – अनार में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। अनार के छोटे-छोटे लाल दाने न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत से जुड़े फायदों से भी भरपूर होते हैं।

अनार में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं।

अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अनार महिलाओं में आयरन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने और प्री-मैच्योर डिलीवरी के खतरे को रोकने में मददगार है।

अनार के सेवन से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। रोजाना अनार का सेवन करने से तनाव की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं अनार मीनिंग इन इंग्लिश (Anar Meaning In English) –

अनार को इंग्लिश में क्या बोलते है (Anar Ko English Mein Kya Bolate Hain)

अनार को इंग्लिश में पोमेग्रेनेट (Pomegranate) कहा जाता है। अनार को अलग अलग भाषाओ में अलग अलग नाम से जाना जाता है, जैसे की – तमिल: मदालाई, बंगाली: दाडिम, गुजराती: डालिम्बा, तेलुगु: दानिम्मा, मलयालम: तालिमाटाटलम, मराठी: डालिम्बा, जर्मन: ग्रैनाटापफेल्स आदि।

अनार खाने के फायदे इन हिंदी

अनार दिल के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के या कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है और दिल के दौरे की संभावना को कम करता है। इसके साथ ही अनार का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा बताया जाता है।

अनार खाने से डायबिटीज में भी आराम देखने को मिलता है। इम्यून सिस्टम यानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में इसका कोई तोड़ नहीं है। अनार में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बाहरी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

अगर मोटापा कम करने की बात करें तो अनार काफी फायदेमंद माना जाता है। अनार में काफी मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है जिससे खाना ठीक से पचता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अनार खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इसके साथ ही अनार के पत्ते शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी कारगर माने जाते हैं।

अनार को त्वचा और दांतों की सेहत के लिए काफी कारगर बताया जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ चमकदार भी बनाता है। अनार के सेवन से समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़तीं। अनार के बीजों का सेवन मसूड़ों को संक्रमण से बचाता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

FAQs

अनार फल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
अनार फल को अंग्रेजी में पोमेग्रेनेट (Pomegranate) कहते है।

अनार फल का अंग्रेजी नाम क्या है?
अनार फल का अंग्रेजी नाम – पोमेग्रेनेट (Pomegranate) है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles