Ayodhya Kahan Hai – राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर सनातनी अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहता है। अब आपने भी मन बना लिया होगा, लेकिन आपको उस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। तो आइये जानते है अयोध्या कहां है, अयोध्या कहां स्तिथ है, अयोध्या किस राज्य में है, अयोध्या किस जिले में है, अयोध्या कैसे जाए (Ayodhya Kis Rajya Mein Hai, Ayodhya Kis Jile Mein Hai) –
अयोध्या कहां है इन हिंदी (Ayodhya Kahan Hai / Ayodhya Kahan Per Hai)
अयोध्या भारत देश के उत्तरप्रदेश राज्य (यूपी राज्य) में स्तिथ है। अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक जिला है, जो सरयू नदी के किनारे स्थित है। अयोध्या राज्य की राजधानी लखनऊ से 130 किमी दूर है, वही यह दिल्ली शहर से 688 किलोमीटर दूर है।
अयोध्या कैसे पहुँचें – (Ayodhya Kahan Hai)
अयोध्या जाने के लिए आप सड़क, हवाई और रेल मार्ग से जा सकते हैं।
हवाई मार्ग – अयोध्या का हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो मंदिर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा अयोध्या के पास कई हवाई अड्डे हैं।
गोरखपुर हवाई अड्डा – अयोध्या से 118 किलोमीटर
लखनऊ हवाई अड्डा – अयोध्या से 125 किलोमीटर
प्रयागराज हवाई अड्डा – अयोध्या से 172 किलोमीटर
वाराणसी हवाई अड्डा – अयोध्या से 224 किलोमीटर
सड़क मार्ग – अयोध्या से सभी प्रमुख शहरों की सीधी कनेक्टिविटी है। आप अपने वाहन से सड़क मार्ग से अयोध्या जा सकते हैं। आप सरकारी या निजी बसों से भी पहुँच सकते हैं। दिल्ली से जाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार की यूपीएसआरटीसी की बसें मिल जाएँगी। वाराणसी, इलाहाबाद आदि जैसे कई स्थानों से भी बसें अपने शेड्यूल के अनुसार उपलब्ध हैं।
अगर आप अपने वाहन से अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको मंदिर से पहले हनुमानगढ़ी और कनक भवन पर परेशानी होगी, क्योंकि सड़क थोड़ी संकरी है। आपको यलो जोन से होकर जाना होगा। अयोध्या में अन्य जगहों पर आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था है। आप वहां अपना वाहन पार्क कर सकते हैं। उसके पश्चात आपको सिटी में घूमने के लिए टैक्सी लेनी होगी।
रेल मार्ग – जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फैजाबाद और अयोध्या हैं और यह लगभग सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। रेल द्वारा, फैजाबाद लखनऊ से 128 किमी, गोरखपुर से 171 किमी, इलाहाबाद से 157 किमी. और वाराणसी से 196 किमी. दूर है। रेल द्वारा, अयोध्या लखनऊ से 135 किमी, गोरखपुर से 164 किमी., इलाहाबाद से 164 किमी और वाराणसी से 189 किमी. दूर है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर खुलने का समय, रामलला की आरती का समय और राम मंदिर में दर्शन कैसे होंगे?
सुबह – 7:00 बजे से 11:30 बजे तक
दोपहर – 2.00 से शाम 7.00 बजे तक (समय में परिवर्तन संभव है)
मंगला आरती – सुबह 4.30
शृंगार आरती – सुबह 6.30 से 7.00
भोग आरती – 11.30 बजे
मध्याह्न आरती – दोपहर 2.00 बजे
संध्या आरती – शाम 6.30 बजे
परिसर में पहुंचते ही मुख्य प्रवेश द्वार से 200 मीटर की दूरी तय कर आप राम मंदिर पहुंच जाएंगे। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, ताकि वे आसानी से राम मंदिर तक की दूरी तय कर सकें। उसके बाद सिंह द्वार की 32 सीढ़ियां चढ़कर आपको राम मंदिर में प्रवेश मिलेगा। पांच मंडप पार करने के बाद आप 30 फीट दूर से राम प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।
ट्रस्ट की अनुमति के बाद आप रामलला के लिए शाकाहारी, शुद्ध मिठाई और सूखे मेवे ले जा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से आप नारियल, फूल माला, श्रृंगार या अन्य सामान नहीं ले जा सकते।
मंदिर जाते समय आप केवल पैसे और चश्मा ही ले जा सकते हैं। बाकी अनावश्यक चीजों को आपको सुरक्षा कारणों से लॉकर में रखना होगा, यह दर्शन पथ पर बनाया गया है।
राम मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में ‘इलायची दाने’ मिलेंगे। इसे चीनी और इलायची को मिलाकर बनाया जाता है। मंदिर परिसर में ही भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था है। भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें परिसर में दर्शनार्थियों के लौटने के रास्ते पर लगाई जाती हैं। फिलहाल यहां शुल्क सहित प्रसाद की कोई व्यवस्था नहीं है।
अयोध्या में घूमने लायक मुख्य स्थान कौन से हैं?
1) हनुमानगढ़ी – श्री राम मंदिर से दूरी 500 मीटर
2) छोटी देवकाली – श्री राम मंदिर से दूरी 1 किमी
3) कनक भवन – श्री राम मंदिर से दूरी 1 किमी
4 ) सीता रसोई – श्री राम मंदिर से दूरी 1 किमी
5) सरयू तट – श्री राम मंदिर से दूरी 2 किमी
6) सरयू पर शाम की आरती
7) नागेश्वरनाथ महादेव दर्शन 2 किमी दूर
8) मणिराम दास छावनी – श्री राम मंदिर से 1 किमी दूर
9) रामलला सदन – श्री राम मंदिर से 1 किमी दूर
10) दशरथ महल – श्री राम मंदिर से 700 मीटर दूर
11) रंग महल – श्री राम मंदिर से 1 किमी दूर
FAQs
अयोध्या कौन से राज्य में स्थित है?
अयोध्या उत्तरप्रदेश (यूपी) राज्य में स्थित है।
राम मंदिर कौन से जिले में पड़ता है?
राम मंदिर अयोध्या जिले में पड़ता है।
अयोध्या किस राज्य में स्थित है?
अयोध्या उत्तरप्रदेश (यूपी) राज्य में स्थित है।