Ayodhya Ram Mandir Kahan Hai – प्रभु श्री राम की भव्य मूर्ति की स्थापना होने के बाद से ही लाखों की संख्या में लोग भगवान राम के दर्शन के लिए उत्साहित हैं। श्री राम की मूर्ति के अलावा श्री राम का यह भव्य मंदिर भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। दरअसल, यह मंदिर इतना खूबसूरत है कि हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक है। तो आइये जानते है अयोध्या राम मंदिर कहां है, राम मंदिर कौन से जिले में है (Ram Mandir Kaha Hai) –
अयोध्या राम मंदिर कहां है इन हिंदी (Ayodhya Ram Mandir Kahan Hai)
अयोध्या, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य (यूपी राज्य) में स्थित है। अयोध्या के सबसे नजदीकी शहर फैजाबाद और लखनऊ हैं। अगर आप रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां आपको ट्रेन, प्लेन और सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचने का तरीका पता चलेगा।
अयोध्या राम मंदिर कौन से जिले में है (Ayodhya Ram Mandir Kaun Se Jile Mein Hai)
अयोध्या खुद एक जिला है, इसलिए राम मंदिर अयोध्या जिले में ही है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आता है।
अयोध्या राम मंदिर कैसे पहुंचे – Ram Mandir Kahan Per Hai
अयोध्या राम मंदिर तक पहुँचने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार तीन मार्गों में से कोई भी चुन सकते हैं – हवाई, रेल या सड़क मार्ग। हवाई मार्ग से अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा है। रेल मार्ग से अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन अयोध्या का रेलवे स्टेशन है, जहाँ से आप आसानी से राम मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ रेलवे स्टेशन अयोध्या के सबसे नजदीक है। अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश बस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हवाई मार्ग – अयोध्या शहर देश के चारों कोनों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, अहमदाबाद के बाद बेंगलुरु और कोलकाता से भी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट है। ऐसे में इन शहरों में रहने वाले लोग आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या के पास गोरखपुर और लखनऊ एयरपोर्ट हैं। आप अपने शहर से लखनऊ या गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। फिर इन शहरों से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग – आप ट्रेन से अयोध्या नगरी तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। अयोध्या रेलवे स्टेशन से श्री राम मंदिर की दूरी 6 किलोमीटर है। देश के लगभग सभी बड़ी सिटीज से आपको अयोध्या जंक्शन या फिर फैजाबाद जंक्शन के लिए ट्रेन देखने को मिल जाएगी। फैजाबाद जंक्शन से अयोध्या की दूरी लगभग 10.6 किमी है।
सड़क मार्ग – उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें 24 घंटे चलती हैं। देश के अलग-अलग शहरों से बसें आपको आसानी से अयोध्या पहुंचा देंगी। लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और दिल्ली से लोग बस से आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी कार से भी अयोध्या जा सकते हैं।
राम मंदिर से जुडी बातें – दर्शन का समय, आरती का समय आदि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की साइट के मुताबिक, श्रद्धालु सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रामलला के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
रामलला की आरती का समय सुबह 06:30 बजे और शाम 07:30 बजे है, जिसमें श्रद्धालु भी भाग ले सकते हैं, लेकिन एक बार में केवल 30 लोगों को ही भाग लेने की अनुमति है।
आरती में भाग लेने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पास लेने के बाद ही भाग लेने की अनुमति होगी। पास बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं या इसके अलावा आप मंदिर के कैंप कार्यालय में जाकर ऑफलाइन पास बनवा सकते हैं। हालांकि, दोनों के लिए आपको अपना पहचान पत्र दिखाना होगा, जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि।
मंदिर में प्रवेश करते समय आप कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैसे कि स्मार्ट फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन आदि लेकर प्रवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा बेल्ट, बैग लेकर अंदर प्रवेश करना भी वर्जित है।
बता दे, राम मंदिर का क्षेत्रफल 2.7 एकड़ है। मंदिर की ऊंचाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट है। इसके साथ ही मंदिर में कुल तीन मंजिल हैं, जिसमें प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। इस मंदिर में कुल 12 दरवाजे हैं और शिखरों और मंडपों की संख्या 5 है। मंदिर के भूतल पर स्तंभों की संख्या 160, प्रथम तल पर 132 और द्वितीय तल पर 74 है।
FAQs
श्री राम मंदिर अयोध्या कौन से जिले में आता है?
अयोध्या खुद एक जिला है, इसलिए राम मंदिर अयोध्या जिले में ही है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आता है।
राम मंदिर का दूसरा नाम क्या है?
राम जन्मभूमि मंदिर, राम मंदिर का दूसरा नाम है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी कितनी है?
अयोध्या रेलवे स्टेशन से श्री राम मंदिर की दूरी 6 किलोमीटर है।
अयोध्या राम मंदिर का राज्य कौन सा है?
अयोध्या राम मंदिर का राज्य उत्तर प्रदेश राज्य है।
मंदिर का डिज़ाइन किसने बनाया?
मंदिर की भव्यता देखने लायक है। इस मंदिर का डिज़ाइन चंद्रकांत सोमपुरा ने बनाया है। उनके परिवार की लगभग तीन पीढ़ियाँ मंदिरों के डिज़ाइन के काम में लगी हुई हैं। सोमनाथ मंदिर का डिज़ाइन भी उनके परिवार ने ही बनाया है।