भारत के 28 राज्य के नाम और राजधानी हिंदी में (Bharat Ke 28 Rajya Ke Naam Aur Rajdhani)

भारत के 28 राज्यों के नाम और राजधानी – भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश होने के साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश भी है। साथ ही जनसंख्या की दृष्टि से भी भारत सबसे बड़ा देश है, जिसके अंतर्गत कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश के नाम आते है।

बता दे आजादी से पहले भारत कई रियासतों में बंटा हुआ था, लेकिन 1947 में भारत को आजादी मिली और इसके बाद सभी रियासतों को मिलाकर राज्यों में बांट दिया गया। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके बाद भारत को राज्यों का संघ कहा गया। 1947 में भारत में कुल 17 राज्य हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान समय में भारत देश में कुल 28 राज्य – 8 केंद्र शासित प्रदेश के नाम शामिल है।

आज के इस लेख के माध्यम से हम भारत के राज्यों और उनकी राजधानियों के बारे में जानेगे। तो आइये जानते है भारत के 28 राज्य के नाम और राजधानी इन हिंदी (Bharat Ke 28 Rajya Ke Naam Aur Rajdhani) –

भारत के 28 राज्यों के नाम और राजधानी (Bharat Ke 28 Rajyon Ke Naam Aur Rajdhani)

भारत के 28 राज्यों के नाम और उनकी राजधानी कुछ इस प्रकार है –

1) आंध्र प्रदेश (राजधानी – अमरावती)
2) अरुणाचल प्रदेश (राजधानी – ईटानगर)
3) असम (राजधानी – दिसपुर)
4) बिहार (राजधानी – पटना)
5) छत्तीसगढ़ (राजधानी – रायपुर)
6) गोवा (राजधानी – पणजी)
7) गुजरात (राजधानी – गांधीनगर)
8) हरियाणा (राजधानी – चंडीगढ़)
9) हिमाचल प्रदेश (राजधानी – शिमला)
10) झारखंड (राजधानी – रांची)
11) कर्नाटक (राजधानी – बेंगलुरू)
12) केरल (राजधानी – तिरुवनंतपुरम)
13) मध्य प्रदेश (राजधानी – भोपाल)
14) महाराष्ट्र (राजधानी – मुंबई)
15) मणिपुर (राजधानी – इंफाल)
16) मेघालय (राजधानी – शिलांग)
17) मिजोरम (राजधानी – आइजोल)
18) नागालैंड (राजधानी – कोहिमा)
19) ओडिशा राजधानी – (भुवनेश्वर)
20) पंजाब (राजधानी – चंडीगढ़)
21) राजस्थान (राजधानी – जयपुर)
22) सिक्किम (राजधानी – गंगटोक)
23) तमिलनाडु (राजधानी – चेन्नई)
24) तेलंगाना (राजधानी – हैदराबाद)
25) त्रिपुरा (राजधानी – अगरतला)
26) उत्तर प्रदेश (राजधानी – लखनऊ)
27) उत्तराखंड (राजधानी – देहरादून)
28) पश्चिम बंगाल (राजधानी – कोलकाता)

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी का नाम

1) अंडमान और निकोबार द्वीप (राजधानी – पोर्ट ब्लेयर)
2) चंडीगढ़ (राजधानी – चंडीगढ़)
3) दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव (राजधानी – दमन)
4) दिल्ली (राजधानी – दिल्ली)
5) लद्दाख (राजधानी – लेह)
6) लक्षद्वीप (राजधानी – कवरत्ती)
7) जम्मू – कश्मीर [(राजधानी – गर्मियों में (श्रीनगर), सर्दियों में (जम्मू)]
8) पुडुचेरी (राजधानी – पुडुचेरी)

भारत के राज्य और उनकी स्थापना वर्ष

  • आंध्र प्रदेश – 1 नवंबर 1956
  • अरुणाचल प्रदेश – 20 फरवरी 1987
  • असम – 2 दिसंबर 1928
  • बिहार – 22 मार्च 1912
  • गोवा – 30 मई 1987
  • उत्तर प्रदेश – 24 जनवरी 1950
  • मध्य प्रदेश – 1 नवंबर 1956
  • महाराष्ट्र – 1 मई 1960
  • मणिपुर – 21 जनवरी 1972
  • मेघालय – 21 जनवरी 1972
  • मिजोरम – 20 फरवरी 1987
  • गुजरात-1 मई 1960
  • हरियाणा – 1 नवंबर 1966
  • हिमाचल प्रदेश – 15 अप्रैल 1948
  • नगालैंड – 1 दिसंबर 1963
  • उड़ीसा -1 अप्रैल 1936
  • पंजाब -1 नवंबर 1966
  • छत्तीसगढ- 1 नवंबर 2000
  • झारखंड -15 नवंबर 2000
  • कर्नाटक – 1 नवंबर 1956
  • केरल – 1 नवंबर 1956
  • राजस्थान – 30 मार्च 1949
  • सिक्किम – 16 मई 1975
  • तमिलनाडु – 1 नवंबर 1956
  • त्रिपुरा – 21 जनवरी 1972
  • उत्तराखंड – 9 नवंबर 2000
  • पश्चिम बंगाल – 20 जून 1947
  • तेलंगाना – 2 जून 2014

भारत देश के बारे में

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, साथ ही जनसंख्या के मामले में भारत ही सबसे बड़ा देश है। भारत देश की जनसंख्या करीब 142 करोड़ को पार कर गई है। भारत पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और विरासत के लिए काफी मशहूर है। भारत का क्षेत्रफल 3.287 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के तौर पर भी जाना जाता है। भारत देश को इंडिया, हिंदुस्तान, भारत आदि नामों से भी जाना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की खास बात यह है कि इतनी विविधता के बाद भी यह एक दूसरे से बंधा हुआ है। बता दें कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद भारत में 28 राज्य के साथ 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत की सीमाओं की बात की जाए तो उत्तर से लेकर दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 किलोमीटर है, वहीं पूर्व से लेकर पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 किमी है। भारत में पहली जनगणना ब्रिटिश शासन के दौरान 1872 में की गई थी। स्वतंत्रता के बाद पहली जनगणना 1951 में की गई थी।

अगर जनसंख्या के आधार पर देखा जाए तो भारत में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, वही भारत में सबसे छोटी जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। अगर देखा जाए तो भारत में सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य राजस्थान है, जिसका कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है। वही भारत का सबसे छोटा क्षेत्रफल वाला राज्य गोवा है, जिसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है।

वर्तमान में भारत की राजधानी नई दिल्ली है, जिसे किंग जॉर्ज ने 12 दिसंबर 1911 को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर, नई दिल्ली 13 फरवरी 1931 को भारत की नई राजधानी बनी। नई दिल्ली का क्षेत्रफल 42.7 वर्ग किलोमीटर या 16 वर्ग मील है, पर नई दिल्ली से पहले भारत की पुरानी राजधानी कलकत्ता हुआ करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles