Bharat Ki Pratham Mahila Rashtrapati Kaun Thi – भारतीय राजनीति ने हमेशा महिलाओं को प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया है। इसी का एक उदाहरण भारत की प्रथम राष्ट्रपति महिला रही है। तो आइये जानते है भारत की प्रथम राष्ट्रपति महिला कौन थी (Bharat Ki Pahli Mahila Rashtrapati Kaun Thi) –
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी – Bharat Ki Pratham Mahila Rashtrapati Kaun Thi In Hindi
भारत की प्रथम / पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल (Mrs. Pratibha Patil) थीं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रपति का पद संभाला और उससे पहले वे भारतीय नारी शोध प्रतिष्ठान की निदेशक भी थीं। प्रतिभा पाटिल का प्रशासनिक जीवन शानदार रहा है और वे महिला उत्थान और विकास के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
प्रतिभा पाटिल 21 जुलाई 2007 को देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं और 2012 तक देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। प्रतिभा पाटिल अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं और उन्होंने साबित कर दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।
प्रतिभा पाटिल की जीवनी (Biography Of Pratibha Patil In Hindi)
प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुआ था। प्रतिभा पाटिल के पिता का नाम नारायण राव था। उनके पिता भी एक राजनीतिज्ञ थे. प्रतिभा पाटिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जलगांव से ही की। इसके बाद उन्होंने मुलजी जेठा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतिभा पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लेकर वकालत की पढ़ाई की।
प्रतिभा पाटिल अपने कॉलेज के दिनों में काफी एक्टिव रहती थीं। वह एक अच्छी टेबल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। इतना ही नहीं प्रतिभा पाटिल अपने कॉलेज के दिनों में इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें ‘कॉलेज क्वीन’ का खिताब भी मिला था। साल 1965 में प्रतिभा पाटिल ने प्रोफेसर देवीसिंह रणसिंह शेखावत से शादी कर ली। बड़ी बिंदी लगाने वाली प्रतिभा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
प्रतिभा पाटिल का राजनीतिक करियर –
प्रतिभा पाटिल शुरू से ही समाज सेवा से जुड़ी रहीं। राजनीति में आने से पहले ही वह समाज में लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। शुरू से ही वह समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए काम करती रहीं। प्रतिभा पाटिल ने 27 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा। प्रतिभा पाटिल ने महाराष्ट्र की जलगांव सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इतना ही नहीं प्रतिभा पाटिल ने कांग्रेस के टिकट पर मुक्ति नगर विधानसभा से चार बार जीत दर्ज की।
1967-72 के मध्य प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र सरकार में उप मंत्री पद पर रहीं साथ ही 1972 से 1974 तक समाज कल्याण मंत्री रहीं। इसके साथ ही पाटिल ने एक अन्य मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। प्रतिभा 18 नवंबर 1986 से 5 नवंबर 1988 तक राज्यसभा की नौवीं उपसभापति भी रहीं। इसके साथ ही वे 8 नवंबर 2004 से 23 जून 2007 तक राजस्थान की सत्रहवीं राज्यपाल भी रहीं।
कैसे बनीं देश की पहली महिला राष्ट्रपति?
यूपीए ने 2007 में प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। उनके सामने एनडीए के उम्मीदवार भैरों सिंह शेखावत थे, जिन्हें प्रतिभा पाटिल ने करीब 3 लाख वोटों से हराया। इसके बाद प्रतिभा पाटिल ने भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभाला और भारत की बारहवीं राष्ट्रपति बनीं। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक रहा।
मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित
1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एगुइला एज़्टेका’ (ऑर्डर ऑफ़ एज़्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। पुणे के MCCIA भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में मैक्सिकन राजदूत मेल्बा प्रिया ने पाटिल को यह पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार पाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं।
FAQs
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की राष्ट्रपति कब बनीं थी?
प्रतिभा पाटिल 21 जुलाई 2007 को देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थी।
प्रतिभा पाटिल का पूरा नाम क्या है?
प्रतिभा पाटिल का पूरा नाम श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल था।
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की कौन सी राष्ट्रपति थीं?
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की बारहवीं राष्ट्रपति थीं।
प्रतिभा पाटिल का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगाँव जिले में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ था।