बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है 2024 – Who Is The Current Education Minister Of Bihar In Hindi 2024

Bihar Ke Shiksha Mantri Kaun Hai 2024 –बिहार के शिक्षा मंत्री का पद वर्ष 1985 में तब बनाया गया था जब शिक्षा से संबंधित शिकायतें आने लगी थीं। बढ़ती जनसंख्या और शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर 1985 को 174वें संविधान संशोधन मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राज्य के शिक्षा मंत्री का पद बनाया गया था। शिक्षा मंत्री का पद शिक्षा को आगे ले जाने के लिए होता है। तो आइये जानते है की बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है (Bihar Ke Vartman Shiksha Mantri Kaun Hai 2024 )

बिहार के शिक्षा मंत्री कौन हैं 2024 – Bihar Ke Shiksha Mantri Kaun Hai 2024

वर्तमान में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार हैं। सुनील कुमार 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सुनील कुमार बिहार में डीजी के पद से रिटायर हुए हैं। सुनील कुमार के पिता का नाम चंद्रिका राम है। सुनील कुमार के पिता चंद्रिका राम बिहार सरकार में मंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। सुनील ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

सुनील कुमार जब पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे, तब नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्रालय की बागडोर सौंपी थी। नीतीश सरकार में सुनील कुमार को मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया था।

जब बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल मची थी और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब भी सुनील कुमार के पास मद्य निषेध विभाग था। वहीं, राज्य में नई एनडीए सरकार बनने के बाद जब उन्हें तीसरी बार मंत्री बनाया गया, तो इस बार उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शराबबंदी के बाद अब वे शिक्षा विभाग संभाल रहे हैं।

सुनील कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भरोसेमंद नेता माना जाता है। नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की और जब सुनील कुमार पहली बार जीतकर विधायक बने, तो उन्हें मद्य निषेध विभाग की बागडोर सौंपी गई। सरकार में उथल-पुथल मची रही, लेकिन सुनील कुमार इस विभाग के मंत्री बने रहे।

अब जब सरकार शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है, तो अब सुनील कुमार को यहां भी भेजा गया है। आईएएस अधिकारी के के पाठक को शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और वे शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। अब सुनील कुमार के सामने भी बड़ी चुनौती होगी।

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री कौन थे – Bihar Ke Shiksha Mantri Kaun The

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर हुआ करते थे। 2022, 16 अगस्त को बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के पश्चात श्री चंद्रशेखर को बिहार का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया था। इससे पहले विजय कुमार चौधरी बिहार की महागठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री थे। चंद्रशेखर प्रसाद का जन्म 20 सितंबर 1964 को सीवान बिहार में हुआ था। प्रोफेसर चंद्रशेखर ने 2010 में राजद उम्मीदवार के रूप में मधेपुरा विधानसभा सीट जीती थी। वे लगातार तीन बार मधेपुरा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव और जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल को हराया था।

बिहार के शिक्षा मंत्री की सूची (List Of Education Ministers Of Bihar)

1) आचार्य बद्रीनाथ वर्मा , काँग्रेस
2) सत्येन्द्र नारायण सिन्हा ,काँग्रेस (1961 – 1967)
3) कर्पूरी ठाकुर ,जन क्रांति दल (1967 – 1968)
4) सतीश प्रसाद सिंह, काँग्रेस (1968 – 1968)
5) डॉ.रामराज सिंह, काँग्रेस (1969 – 1972)
6) बिंदेश्वरी दुबे, काँग्रेस (1973 – 1973)
7) विद्याकार कवि, काँग्रेस (1973 – 1973)
8) डॉ. रामराज सिंह , काँग्रेस (1973 – 1977)
9) नसीरुद्दीन हैदर खान, काँग्रेस (1980 – 1981)
10) करमचंद भगत, काँग्रेस (1981 – 1983)
11) नागेंद्र झा, काँग्रेस (1983 – 1985)
12) उमा पांडे, काँग्रेस
13) लोकेश नाथ झा, काँग्रेस
14) नागेंद्र झा, काँग्रेस (1988 – 1989)
15) डॉ. दिवाकर प्रसाद सिंह, आरजेडी (1996 – 1996)
16) जय प्रकाश नारायण यादव, आरजेडी (1999 – 2000)
17) राम लखन राम रमन, आरजेडी (2001 – 2004)
18) बृषेण पटेल, जेडीयू (2005 – 2008
19) हरि नारायण सिंह, जेडीयू (2008 – 2010)
20) प्रशांत कुमार साही, जेडीयू (2010 – 2015)
21) अशोक चौधरी (2015 – 2017)
22) कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा (2017 – 2020)
23) मेवालाल चौधरी (2020)
24) विजय कुमार चौधरी (2020 – 2022)
25) प्रोफेसर चंद्रशेखर (2022 – 2024)
26) सुनील कुमार (2024 – अब तक)

बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे (Bihar Ke Pratham Shiksha Mantri Kaun The ai)

बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री आचार्य बद्रीनाथ वर्मा थे। प्रोफेसर, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री आचार्य बद्रीनाथ वर्मा का हिंदी साहित्य में अविस्मरणीय योगदान रहा। आचार्य बद्रीनाथ वर्मा श्री कृष्ण सिंह की मंत्रिपरिषद में शिक्षा मंत्री थे।

बिहार में शिक्षा विभाग का गठन कब हुआ?

1985 से पहले शिक्षा से जुड़े सभी मामले शिक्षा मंत्रालय और श्रम विभाग के अंतर्गत आते थे। बढ़ती जनसंख्या और शिक्षा के महत्व को देखते हुए 174वें संविधान संशोधन द्वारा 26 सितंबर 1985 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का गठन किया गया। तब से केंद्र सरकार के निर्देश पर शिक्षा से जुड़े सभी कार्यों के लिए एक अलग विभाग शिक्षा विभाग का गठन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles