भारत के चार धाम के नाम – भारत के चार धाम कौन कौन से है (Char Dham Kaun Kaun Se Hain Unke Naam)

Bharat Ke Char Dham Ke Naam – सनातन धर्मग्रंथों में चारों धामों का विस्तार से वर्णन किया गया है। दैवीय काल में इन स्थानों को अन्य नामों से जाना जाता था। वर्तमान में चारों धामों के नाम अलग-अलग हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों की धार्मिक यात्रा पर जाते हैं। तो आइये जानते है भारत के चार धाम कौन कौन से है उनके नाम (Char Dham Kaun Kaun Se Hain)

भारत के चार धाम के नाम (Bharat Ke Char Dham Ke Naam Hindi Mein)

भारत के चारो धाम के नाम इस प्रकार है (Charo Dham Ke Naam) –

1) बद्रीनाथ
2) द्वारका
3) जगन्नाथ मंदिर
4) रामेश्वरम

आइये अब इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है (Bharat Ke 4 Dham Ke Naam) –

1) बद्रीनाथ (उत्तराखंड)

बद्रीनाथ उत्तराखंड के चमोली जिले में स्तिथ है। हर साल दिवाली के अगले दिन से बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल में बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद गर्मियों में कपाट फिर से खोल दिए जाते हैं। सर्दियों में बद्रीनाथ बर्फ की चादर से ढका रहता है। बद्रीनाथ चार धामों में से एक है। इसके अलावा केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री भी हैं। इन चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। चारों धामों के अलावा देवभूमि उत्तराखंड में तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर भी शीतकाल में बंद रहते हैं।

दरअसल असली चार धाम तो बद्रीनाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका ही हैं, पर बद्रीनाथ के साथ-साथ यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ का भी नाम आता है। पर वास्तविकता में ये छोटे चार धाम तीर्थ स्थल के रूप में हैं। जो लोग देश के चारों कोनों में स्थित बद्रीनाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका की तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाते हैं। वे केवल छोटा धाम तीर्थ यात्रा यानी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

2) द्वारका (गुजरात)

महाभारत काव्य में वर्णन मिलता है कि द्वारका भगवान कृष्ण की राजधानी हुआ करती थी, जो गुजरात राज्य में स्थित है। इतिहासकारों की माने तो गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के परपोते ने करवाया था। समय के साथ मंदिर का विस्तार होता रहा है। 17वीं शताब्दी में इसका काफी विस्तार हुआ। इससे पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने द्वारका मंदिर में आकर शारदा पीठ की स्थापना की थी।

अनुमान है कि यह मंदिर 2500 वर्ष पुराना है। द्वापर युग में द्वारका नामक एक नगर था, जो अब समुद्र में डूबा हुआ है। वर्तमान में इस पवित्र स्थान पर द्वारकाधीश मंदिर स्थित है। द्वारकाधीश मंदिर में प्रवेश के लिए दो द्वार हैं, मुख्य द्वार को ‘मोक्ष द्वार’ तथा दूसरे द्वार को ‘स्वर्ग द्वार’ कहा जाता है। मंदिर में भगवान कृष्ण चांदी के रूप में स्थापित हैं।

कहा जाता है कि मूल द्वारका समुद्र में डूब गई लेकिन उसके अवशेष के रूप में बेट द्वारका और गोमती द्वारका नाम की दो जगहें हैं। द्वारका के दक्षिण में एक लंबा ताल है, जिसे गोमती तालाब के नाम से जाना जाता हैं, इसी के नाम पर द्वारका को गोमती द्वारका कहा जाता है। गोमती तालाब पर नौ घाट हैं, जिनमे से सरकारी घाट के पास एक कुंड है, इस कुंड का नाम निष्पाप कुंड है, यह गोमती के पानी से भरा हुआ है।

3) जगन्नाथ मंदिर (ओडिशा)

जगन्नाथ मंदिर ओडिशा में है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण के साथ बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा होती है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन रथ यात्रा का समापन होता है। अनादि काल से यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस यात्रा में भगवान कृष्ण और बलराम अपनी बहन सुभद्रा को नगर भ्रमण पर ले जाते हैं। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, आम दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

4) रामेश्वरम (तमिलनाडु)

रामेश्वरम तमिलनाडु में स्तिथ चार धामों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम ने लंका जाते समय रामेश्वरम में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की थी और उनकी पूजा अर्चना की थी। इस मूर्ति को रामजी ने स्वयं अपने हाथों से बनाया था। रामजी ने शिवलिंग का नाम रामेश्वरम रखा था। रामेश्वर में शिव की पूजा त्रेता युग से होती आ रही है। वर्तमान में रामेश्वरम एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जंहा बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वर की तीर्थ यात्रा पर जाते हैं।

FAQs

भारत के 4 धाम कौन से हैं?
भारत के 4 धाम – बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ मंदिर और रामेश्वरम है।

चार धाम में कौन कौन से मंदिर हैं?
चार धाम में बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ मंदिर और रामेश्वरम है।

4 धाम यात्रा में कितने दिन लगते हैं?
4 धाम यात्रा 12 से 20 दिन के अंदर पूर्ण हो जाती है।

हिंदू धर्म में चार धाम कौन से हैं?
हिंदू धर्म में चार धाम बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ मंदिर और रामेश्वरम है।

चार धाम यात्रा में कितना खर्च आता है?
चार धाम यात्रा में बीस हजार से तीस हजार का खर्च आता है।

असली चार धाम कौन से है?
असली चार धाम बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ मंदिर और रामेश्वरम है।

चार पुरी कौन कौन सी है?
चार पुरी बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ मंदिर और रामेश्वरम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles