चीकू ठंडा होता है या गरम – चीकू की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

Chiku Ki Taseer Kaisi Hoti Hai – फल बहुत ही पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होते हैं, चीकू भी इन्हीं फलों में से एक है यह फल स्वाद में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक भी होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर डॉक्टर चीकू का सेवन करने की सलाह देते हैं। चीकू के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं। यह फल शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

हमारा आज का लेख चीकू की तासीर क्या है, चीकू के फायदे और नुकसान क्या है. चीकू का इस्तेमाल कैसे करें? आदि पर आधारित है। तो आइये जानते है चीकू ठंडा होता है या गरम (चीकू की तासीर गर्म होती है या ठंडी) –

चीकू की तासीर कैसी होती है (Chiku Ki Taseer Kaisi Hoti Hai)

चीकू की प्रकृति यानी तासीर ठंडी होती है। चीकू का स्वाद मीठा और बहुत रसदार होता है। चीकू का वानास्पतिक नाम मणिलकारा ज़पोटा (Manilkara zapota) है। इसे अंग्रेजी में सैपोडिला (Sapodilla) कहा जाता है। इससे अलावा भी इसके कुछ और नाम भी हैं।

चीकू खाने के फायदे और नुकसान

फायदे –

चीकू के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता है। चीकू के अंदर पोटैशियम पाया जाता है। ऐसे में आप ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए चीकू का सेवन कर सकते हैं।

चीकू न केवल किडनी स्टोन को रोकने में उपयोगी है, बल्कि यह किडनी स्टोन के उपचार में भी कारगर है।

चीकू सर्दी-खांसी को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। चीकू के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद जाते हैं जो बॉडी को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं।

शरीर में आयरन की कमी होने पर व्यक्ति को बेचैनी, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी इन तीन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चीकू के अंदर आयरन पाया जाता है जो मेन्टल हेल्थ को बेहतर बनाने का काम कर सकता है।

नुकसान –

अगर कोई व्यक्ति चीकू का अधिक सेवन करता है या फिर कच्चे चीकू का सेवन करता है तो इससे गले में खुजली या मुंह में छाले हो सकते हैं।

कच्चे चीकू के सेवन से अपच या दस्त भी हो सकती हैं।

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी है तो चीकू का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

चीकू का सेवन कैसे करें?

व्यक्ति चीकू का सेवन हलवे के रूप में कर सकता है। कुछ लोग मीठी चटनी के रूप में भी चीकू का सेवन कर सकते हैं। डाइट में चीकू शेक को शामिल किया जा सकता है।

फ्रूट चाट में चीकू को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चीकू को छिलके सहित भी खाया जा सकता है। चीकू फ्लेवर वाली आइसक्रीम भी स्वादिष्ट होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles