Diwali Kitni Tarikh Ki Hai 2024 – हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और शुभ-लाभ के दाता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, साथ ही लक्ष्मी पूजा तक व्रत भी रखा जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर देव की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्त के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं, साथ ही आमदनी और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसलिए दिवाली तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा भक्ति भाव से की जाती है। आइये जानते है दिवाली कौन सी तारीख को है 2024 (Diwali Kaun Si Tarikh Ko Hai 2024) –
दिवाली कितनी तारीख की है 2024 (Diwali Kitni Tarikh Ki Hai 2024)
अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को पड़ रही है। वर्ष 2024 में अमावस्या तिथि दोपहर 15.52 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे तक रहेगी। इसलिए वर्ष 2024 में दिवाली दो दिन मनाई जा सकती है। दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है।
लेकिन, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 03:52 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि का मान माना जाता है। इसलिए दिवाली / दीपावली 01 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानि दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सही समय शाम 05:36 बजे से शाम 06:16 बजे तक है। इस दौरान आप धन की देवी माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
साल 2024 में दिवाली तिथि पर पहली बार प्रीति योग बन रहा है। यह योग सुबह 10:41 बजे तक बना हुआ है। इसके बाद आयुष्मान योग बनेगा। आयुष्मान योग 02 नवंबर को सुबह 11:19 बजे तक है। इस योग में धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। इस दिन जगत जननी मां पार्वती के साथ भगवान शिव भी प्रदोष काल तक रहेंगे।
दिवाली के पांच दिन – नाम, तिथि
रोशनी का त्योहार दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और रावण का वध करने की खुशी में मनाया जाता है। इस त्योहार में रात के समय देवी लक्ष्मी और गणेश की विशेष पूजा की जाती है। साल 2024 में दिवाली शुक्रवार, 1 नवंबर को है। यह पांच दिवसीय त्योहार 29 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलेगा। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज पर खत्म होता है।
1) धनतेरस
दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनत्रयोदशी के दिन धन के देवता कुबेर और महा लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। साल 2024 में धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा रही है।
2) छोटी दिवाली
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी, काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का रिवाज है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को है।
3) गोवर्धन पूजा
इसके बाद अगले दिन गोवर्धन पूजा और भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2024 में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर और भैया दूज 3 नवंबर को है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठा लिया था।
4) भैया दूज
इसके बाद अगले दिन भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2024 में गोवर्धन भैया दूज 3 नवंबर को है। भैया दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और बदले में भाई भी अपनी बहनों को उपहार / गिफ्ट देते हैं।
दिवाली तिथि 2024 (Diwali Date 2024)
दिवाली दिवस 1 – धनतेरस (29 अक्टूबर, 2024)
दिवाली दिवस 2 – छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस (31 अक्टूबर, 2024)
दिवाली दिवस 3 – दिवाली, लक्ष्मी पूजा (1 नवंबर, 2024)
दिवाली दिवस 4 – गोवर्धन पूजा (2 नवंबर, 2024)
दिवाली दिवस 5 – भाई दूज (3 नवंबर, 2024)
दिवाली की कथा – 14 वर्ष का वनवास फिर दिवाली की शुरुवात
ऐसा माना जाता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तभी से इस दिन दीप जलाकर दिवाली मनाई जाती है। दिवाली को धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी जी, भगवान गणेश सहित माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है।
FAQs
हिंदी कैलेंडर में दीपावली कब है?
हिंदी कैलेंडर में दीपावली 1 नवंबर की है।
2024 में दीपावली कब है?
2024 में दीपावली 1 नवंबर की है।
दीपावली की पूजा कब है?
दीपावली की पूजा 1 नवंबर की है।
यह भी पढ़ें – विजयादशमी या दशहरा कब है 2024 – तिथि, शुभ मुहूर्त और समय (Dussehra Kab Hai)