Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai – पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग पानी से घिरा हुआ है, शेष भाग में सभी छोटे-बड़े देश मौजूद हैं। पृथ्वी पर कुल देशों की संख्या 195 है।
विश्व के भूगोल में सबसे बड़े महाद्वीप एशिया महाद्वीप में 48 देश हैं, जबकि अफ्रीका महाद्वीप में 54, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में 2, लैटिन अमेरिका में 33, यूरोप में 44 और ओशिनिया में 2 देश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? अगर नहीं तो आइये जानते है क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन है (World Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai) –
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है – Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai
1) रूस
दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है, जिसका कुल क्षेत्रफल 17,098,246 वर्ग किलोमीटर है। यह अकेले दुनिया की 11.5% जमीन पर कब्जा करता है। रूस का ज्यादातर हिस्सा सफेद बर्फ से ढका हुआ है। ऐसा माना जाता है कि रूस धरती पर सबसे पुरानी बसी हुई जमीनों में से एक है, जिसके सबूत मौजूद हैं।
2) कनाडा
क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा है। यह देश अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित है और अमेरिकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर जैसे शहर शामिल हैं, जो दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में से हैं। कनाडा के कुल क्षेत्रफल की बात करें तो यहां का कुल क्षेत्रफल 9,984,670 है। कनाडा एकमात्र ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा भारतीय अप्रवासी रहते हैं।
3) संयुक्त राज्य अमेरिका
क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका का कब्जा है, जो उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित है। अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,833,520 वर्ग किलोमीटर है। यह देश अत्याधुनिक तकनीक और उन्नति वाला एक विशाल देश है। क्षेत्रफल के अलावा यह अर्थव्यवस्था के मामले में भी दुनिया का सबसे अमीर देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है।
4) चीन
दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची में चौथे नंबर पर चीन आता है। चीन का कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है।
5) ब्राजील
पांचवें नंबर पर ब्राजील है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 8,514,877 वर्ग किलोमीटर है।
6) ऑस्ट्रेलिया
कंगारू देश के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। इस देश का क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है।
7) भारत
सातवें नंबर पर हमारा अपना देश भारत आता है। क्षेत्रफल के लिहाज से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।
8) अर्जेंटीना
आठवें नंबर पर अर्जेंटीना है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है. अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित है। अर्जेंटीना के भूभाग का दक्षिणी छोर, जिसे केप हॉर्न के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे तूफानी स्थानों में से एक है। दक्षिण अमेरिका में स्थित अर्जेंटीना, ब्राज़ील का पड़ोसी देश है।
9) कज़ाकिस्तान
नौवें नंबर पर कज़ाकिस्तान आता है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है।
10) अल्जीरिया
अल्जीरिया दसवें नंबर पर है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है। यह देश उत्तरी अफ्रीका में स्थित है और इस देश का 90 प्रतिशत हिस्सा रेगिस्तान है। अल्जीरिया अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देश भी है। यह देश पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था।
दुनिया के 10 सबसे बड़े देश –
01) रूस – 17,098,246 वर्ग किलोमीटर
02) कनाडा – 9,984,670 वर्ग किलोमीटर
03) संयुक्त राज्य अमेरिका – 9,833,520 वर्ग किलोमीटर
04 ) चीन – 9,596,961 वर्ग किलोमीटर
05) ब्राजील – 8514877 वर्ग किलोमीटर
06) ऑस्ट्रेलिया – 7,741,220 वर्ग किलोमीटर
07) भारत – 3,287,263 वर्ग किलोमीटर
08) अर्जेंटीना – 2,780,400 वर्ग किलोमीटर
09) कजाकिस्तान – 2,724,900 वर्ग किलोमीटर
10) अल्जीरिया – 2,381,741 वर्ग किलोमीटर
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में 7वें स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यह देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है और सबसे छोटा स्वतंत्र राज्य है। वेटिकन सिटी की आधिकारिक भाषा लैटिन है।
वेटिकन सिटी रोम शहर का एक छोटा सा हिस्सा है। लेकिन 1929 में हुई संधि के अनुसार इसे एक स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया गया। इस देश में वेटिकन पैलेस, पीटर चर्च, वेटिकन गार्डन और कई अन्य चर्च शामिल हैं।
वही, जनसंख्या की दृष्टि चीन दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जिसकी कुल जनसंख्या 144 करोड़ है। चीन एकमात्र ऐसा देश है जहां दुनिया की 18.78% जनसंख्या रहती है। चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत आता है जिसकी जनसंख्या 141 करोड़ है। जो बहुत तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि आने वाले सालों में भारत जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जाएगा।