Duniya Ka Sabse Chhota Desh Kaun Sa Hai Hindi Mein – अभी के समय में दुनिया में कुल 195 देश हैं। इन कुल 195 देशों में से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश हैं, जबकि ‘होली सी’ और ‘फिलिस्तीन’ गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देशों की सूची में शामिल हैं। आज दुनिया में कुछ देश बहुत बड़े हैं, जबकि कुछ ऐसे देश हैं जिनका क्षेत्रफल बहुत कम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ देशों की जनसंख्या लाखों से भी कम है। वहीं आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दुनिया का सबसे छोटा देश यूरोपीय देशों में से एक ‘वेटिकन सिटी’ है। जो इटली की राजधानी रोम के बीचों-बीच स्थित है। तो आइये जानते है दुनिया के सबसे चौथे देश कौन से है (Duniya Mein Sabse Chhota Desh Kaun Sa Hai In Hindi Mein / Top 10 Smallest Country In The Wolrd In Hindi) –
दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है – Duniya Ka Sabse Chhota Desh Kaun Sa Hai Hindi Mein
1) वेटिकन सिटी
दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप में स्थित है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर यानी 108.7 एकड़ है। वेटिकन सिटी की कुल आबादी मात्र 840 लोगों की है। इस देश की मुख्य भाषा लैटिन है। यह इटली के रोम शहर में स्थित है। यह ईसाई धर्म के एक प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्य केंद्र है। यहाँ के चर्च, मकबरे, संग्रहालय आदि आकर्षण का केंद्र हैं।
2) मोनाको
दुनिया का सबसे छोटा देश दूसरे नंबर पर मोनाको है। यह देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल 2.02 वर्ग किलोमीटर है और इस देश की कुल आबादी 38,682 है। इस देश की राष्ट्रीय मुद्रा यूरो है और इस देश की राष्ट्रीय भाषा फ्रेंच है। दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में यहाँ प्रति व्यक्ति करोड़पतियों की संख्या सबसे ज़्यादा है। मोनाको की राजधानी मोनाको है और यह तीन तरफ़ से फ्रांस के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है।
3) नाउरू
दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश नाउरू है। यह दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इस देश का क्षेत्रफल सिर्फ़ 21 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के सबसे बड़े गाँव गहमर जितना ही है। इस देश की जनसंख्या सिर्फ़ 13,049 है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। इसकी मुख्य भाषा नाउरूई, अंग्रेज़ी है। नाउरू का सबसे बड़ा शहर यारेन है। इस देश का गठन 31 जनवरी 1968 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप काउंसिल से अलग होकर हुआ था।
4) तुवालु
दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश तुवालु है। इस देश के क्षेत्रफल की बात करें तो यह मात्र 26 वर्ग किलोमीटर है। यह देश चार द्वीपों और पांच यताल से मिलकर बना है। इस देश की कुल जनसंख्या मात्र 11508 है। इस देश की राष्ट्रीय भाषा तुवालुअन और अंग्रेजी है। तुवालु की राजधानी का नाम फुनाफुटी है। इस देश की मुद्रा तुवालुअन डॉलर और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।
5) सैन मैरिनो
पांचवे नंबर पर सैन मैरिनो दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी सैन मैरिनो है। इसकी मुख्य भाषा इतालवी है। जनवरी 2005 की जनगणना के अनुसार इस देश की कुल जनसंख्या 33,203 है। यहाँ की मुद्रा यूरो € (URO) है।
6) लिकटेंस्टीन
छठे नंबर पर दुनिया का सबसे छोटा देश लिकटेंस्टीन है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 160 वर्ग किलोमीटर है, 2008 की जनगणना के अनुसार इस देश की कुल जनसंख्या मात्र 37,666 है। इसकी राजधानी वाडुज है। इस देश की मुख्य भाषा जर्मन है।
7) मार्शल आइलैंड्स
सातवें नंबर पर दुनिया का सबसे छोटा देश मार्शल आइलैंड्स है। इस देश का क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर है, इस देश की कुल जनसंख्या 59,190 है। इसकी मुख्य भाषा मार्शली, अंग्रेजी है और यहां के नागरिकों को मार्शली कहा जाता है। मार्शल आइलैंड्स की राजधानी माजुरो (डेलाप) है।
8) मालदीव
आठवें नंबर पर दुनिया का सबसे छोटा देश मालदीव है। मालदीव देश का क्षेत्रफल मात्र 300 किलोमीटर है, मालदीव एक द्वीपसमूह है जिसमें लगभग 1200 द्वीप हैं। यह देश भारत के बहुत करीब है। मालदीव की राजधानी और सबसे बड़ा शहर माले है। 2020 तक मालदीव की कुल जनसंख्या 540,544 है। इस देश की मुद्रा मालदीवियन रूफिया है और इस देश की राष्ट्रीय भाषा दिवेहीहै।
9) माल्टा
दुनिया का सबसे छोटा देश माल्टा नौवें नंबर पर है। इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है, इस देश की मुख्य भाषा माल्टाई और अंग्रेजी है। इस देश की कुल जनसंख्या 423,282 है।
10) ग्रेनेडा
दुनिया का सबसे छोटा देश ग्रेनेडा दसवें नंबर पर है। इसका क्षेत्रफल 348 वर्ग किलोमीटर है और इसकी जनसंख्या 112,000 है। ग्रेनेडा की राजधानी सेंट जॉर्ज है। इसकी मुख्य भाषाएँ अंग्रेजी, पटोइस हैं। इसकी राष्ट्रीय मुद्रा ईस्ट कैरिबियन डॉलर (XCD) है।