दीपावली का निबंध हिंदी में 20 लाइन (Essay On Deepawali In Hindi 20 Lines)

दीपावली का निबंध हिंदी में 20 लाइन – दिवाली का त्यौहार देश विदेश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू समुदाय का प्रमुख त्यौहार है जिसका अपना अलग ही महत्व है। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। छोटे, बड़े और बुजुर्ग सभी नए कपड़े पहनते हैं और भगवान की पूजा करने के बाद मिठाई खाते हैं और उसके बाद आतिशबाजी का खेल शुरू होता है।

दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाते हैं। इस दिन चारों तरफ अलग-अलग रंगों की लाइटें दिखाई देती हैं, जो देखने में बेहद मनमोहक लगती हैं। दिवाली के त्यौहार पर हर घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

दिवाली के त्यौहार से धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदकर घर लाए जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है। इसके अलावा धनतेरस के त्यौहार पर भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से कुबेर जी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है क्योंकि कुबेर जी को धन का देवता कहा जाता है। तो आइये जानते है –

दीपावली का निबंध हिंदी में 20 लाइन (Essay On Deepawali In Hindi 20 Lines)

1) दिवाली के त्यौहार को दीपावली, प्रकाश पर्व या दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।

2) दिवाली या दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को आता है।

3) जब भगवान श्री राम लगभग 14 वर्ष का वनवास काटकर अपनी पत्नी सीता और लक्ष्मण सहित अन्य लोगों के साथ अयोध्या वापस लौटे थे, तो उनके स्वागत में घी के दीपक जलाये गए थे और तब से दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

4) दिवाली का त्यौहार आने से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं।

5) दिवाली के शुभ दिन पर लोग अपने घरों पर रंग-बिरंगी झालरें लगाते हैं, साथ ही दीये या मोमबत्तियां जलाते हैं।

6) दिवाली के मौके पर लोग घर में माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति/फोटो की पूजा करते हैं और उनसे घर में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

7) दिवाली की रात बच्चे और बूढ़े रात भर पटाखे फोड़ते हैं और आतिशबाजी करते हैं।

8) दिवाली से एक सप्ताह पहले ही बाजार में दिवाली का सामान आ जाता है, जिससे व्यापारियों को भी फायदा होता है।

9) दिवाली का त्यौहार लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है।

10) दिवाली के त्यौहार के दौरान धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज जैसे त्यौहार आते हैं।

11) इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

12) दिवाली के दिन लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और खाते हैं।

13) लोग नए कपड़े पहनकर दिवाली का त्यौहार मनाते हैं।

14) इन दिनों दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी पसंद करते हैं।

15) बच्चों को दिवाली पर छोटी-छोटी फुलझड़ियाँ जलाना पसंद होता है।

16) दिवाली के अवसर पर शाम को भगवान की आरती के बाद पटाखे फोड़ना शुरू
किया जाता है।

17) दिवाली के त्यौहार के साथ ही सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है।

18) दिवाली हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों का मुख्य त्यौहार है। दिवाली के पावन त्यौहार पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और मंगल कामना की जाती है।

19) दिवाली का त्यौहार कुल 5 दिनों तक चलता है, इन 5 दिनों में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे त्यौहार शामिल हैं।

20) दिवाली के अंतर्गत आने वाले धनतेरस के मौके पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, क्योकि ऐसा करना शुभ माना जाता है।

Paragraph Writing On Diwali In Hindi

दिवाली के त्यौहार से कुछ दिन पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और दिवाली के दिन नए कपड़े पहनकर भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और उसके बाद पटाखे फोड़कर दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और मिठाई बाटते हैं।

दिवाली के दिन लोग अपने घरों में मिट्टी के तेल के दीये जलाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि देवी लक्ष्मी उनके घर आएं और उन्हें धन-संपत्ति प्रदान करें। दिवाली का त्यौहार सिर्फ 1 दिन का नहीं बल्कि 5 दिनों का त्यौहार होता है।

दिवाली का त्यौहार हमारे पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा, भारतीय लोग जहां भी रहते हैं, वे भी भारतीय परंपरा के अनुसार दिवाली का त्यौहार मनाते हैं।

दिवाली का त्यौहार हमें भगवान श्री राम के जीवन से सीख लेने और अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं का त्याग करके धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लेकिन भौतिकता के इस युग में लोग दीपावली के परम त्यौहार को पटाखे फोड़ने, खूब खरीदारी करने और हुल्लड़बाजी करने तक ही सीमित समझते हैं, जिसके कारण लोग इस त्यौहार के मर्म को समझने से वंचित रह जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles