First Crush Meaning In Hindi – युवा भाई अक्सर क्रश और प्यार को लेकर उलझ जाते है। अगर बात कॉलेज के दिनों की की जाए तो उनके दोस्त उन्हें और भी गुमराह करते हैं। वे अक्सर किसी पर क्रश को प्यार समझकर खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। कई लोग किसी के प्यार में इस कदर उलझ जाते हैं कि उसे सिर्फ क्रश समझकर छोड़ देते हैं और बाद में पछताते हैं। सही समय पर यह समझना बहुत जरूरी है कि क्रश और प्यार में क्या अंतर है, नहीं तो बहुत संभव है कि भविष्य में आपको लंबे समय तक भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरना पड़े।
तो आइये आज हम आपको बताते है क्रश और प्यार में क्या अंतर होता है, और फर्स्ट क्रश का हिंदी में मतलब क्या होता है (Meaning Of First Crush In Hindi) –
फर्स्ट क्रश का हिंदी में मतलब क्या होता है (First Crush Meaning In Hindi)
फर्स्ट क्रश का हिंदी में मतलब होता है – पहला क्रश, पहली क्रश, पहली पसंद, पहली चाहत या पहला प्यार। लेकिन क्रश आपका वास्तविक प्यार नहीं होता है, यह कुछ समय के लिए किसी के प्रति आपका प्यार होता है, आप उन्हें पसंद करते है, और चाहते है।
क्रश का मतलब क्या होता है (Crush Meaning In Love)
क्रश एक रोमांटिक शब्द है जो प्यार की दुनिया में बोला जाता है। क्रश का मतलब होता है वो लड़का या लड़की, जिससे आपको प्यार हो गया हो, जिस पर आपका दिल आ गया है लेकिन उनसे बात नहीं कर पाते है।
क्रश आपकी पसंद या चाहत होती है, उससे आप प्यार करने लगते है, उसे आप अपना नहीं बना पाते या बना नहीं सकते है, यानी उसे आप अपना पार्टनर नहीं बना पाते है, शादी नहीं कर पाते है। ऐसा प्यार, पसंद या चाहत कुछ समय के लिए होती है, इसके बाद इसका भुत उतर जाता है, यानी यह एक टेम्पररी प्यार, पसंद या इच्छा है, जो कुछ समय के लिए होती है, उसके बाद यह क्रश किसी और पर चला जाता है, बिलकुल मेरी तरह।
आखिर प्यार में क्रश होता क्या है?
जब कोई लड़का या लड़की किसी की तरफ आकर्षित होने लगते हैं, उसे दिल से चाहने लगते हैं, लेकिन इजहार नहीं कर पाते, इसे क्रश कहते हैं। वैसे तो हमें क्रश किसी पर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन टीनेजर्स को इसका एहसास बहुत जल्दी हो जाता है। उन्हें ज्यादातर अपने सहकर्मी या बेस्ट फ्रेंड से प्यार होता है। ऐसे में कोई ऐसा भी हो सकता है, जिसे आप पर क्रश हो।
क्रश और प्यार में अंतर
1) अगर आप किसी के सीरत को देखकर अचानक उसे पसंद करने लगे हैं और दिन-ब-दिन वह आपको आकर्षित कर रहा है तो आपको उस पर क्रश है, लेकिन अगर कुछ समय साथ बिताने के बाद किसी व्यक्ति की हर बात, उसका व्यवहार, उसका मन आदि आपके मन को भाने लगे और यह भावना दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है तो इसे प्यार कहा जाएगा।
2) अगर आपको किसी पर क्रश है तो यह बहुत संभव है कि जब वह व्यक्ति आपकी नज़रों से दूर चला जाए तो आप उसे कुछ दिनों में भूल जाएँ और जब आप लंबे समय के बाद मिलें तो पहले जैसी कोई भावना न रहे, लेकिन जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, वह आपसे चाहे कितना भी दूर चला जाए, चाहे आपको मिले हुए कितना भी समय बीत जाए, लेकिन आप दोनों के बीच प्यार का एहसास हमेशा अमर रहेगा। जब आप दोनों लंबे समय के बाद मिलेंगे तो यह और भी मजबूत होगा।
3) जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने आप ही उसके प्रति वफादार होने लगते हैं। आपको अपनी भावनाओं को किसी और के साथ उस तरह से साझा करने का मन नहीं करता। आपके मन में अपने प्रेमी के प्रति समर्पण की भावना होती है, लेकिन जब आपको किसी पर क्रश होता है, तो भावनाएं इतनी तीव्र नहीं होती हैं,
4) जब हम प्यार में होते हैं, तो हमें उस भावना का आत्म-बोध होता है। हम हर पल दूसरे व्यक्ति की हर इच्छा का सम्मान करते हैं, उसकी भावनाओं का ख्याल रखते हैं, लेकिन अगर हमें किसी पर क्रश है, तो हम भावनाओं को इतनी गहराई से महसूस नहीं कर पाते हैं। जिस व्यक्ति पर हमारा क्रश है, उसके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताकर सिर्फ हम खुश हो जाते हैं।
आपका क्रश आपसे प्यार करता है या नहीं, ऐसे पहचाने
आंखों के इशारे को समझें – आपका क्रश आपसे प्यार करता है या नहीं, इसका पता आप उसकी आंखों से आसानी से लगा सकते हैं। अगर लड़का बात करते समय आपको और आपकी आंखों को देखता रहता है। अगर वो आपकी हर छोटी-बड़ी बात को नोटिस करता है, तो इसका मतलब है कि लड़के के दिल में आपके लिए कुछ है। हो सकता है कि लड़का आपसे प्यार करता हो लेकिन कहने से डरता हो।
प्यार भरे नामों से पुकारना- अगर लड़का आपसे फ्लर्ट करता है या कभी-कभी आपको बेबी, शोना या स्वीटहार्ट जैसे निकनेम से पुकारता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वो आपको पसंद करता है। बस उसे आपसे ये कहने में डर लगता है। खास बात ये है कि लड़का आपके अलावा किसी और को ऐसे निकनेम से नहीं पुकारेगा।
सभी फोटो को लाइक करना- अगर कोई आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से जुड़ा है, तो हो सकता है कि वो भी आपमें दिलचस्पी रखता हो। अगर वो आपकी सभी पोस्ट, फोटो और हर शेयर की गई चीज को लाइक करता है, आपको मैसेज भेजता है, तो हो सकता है कि वो आपमें दिलचस्पी बढ़ाना चाहता हो।
आपके लिए समय निकालना- अगर लड़का आपसे प्यार करता है, तो वो आपके लिए समय निकालेगा, भले ही वो किसी काम में व्यस्त क्यों न हो। वह आपके किसी भी काम के लिए हमेशा तैयार रहता है। यह सब दर्शाता है कि लड़का आपसे प्यार करता है।
आपको अपने परिवार से मिलवाना- अगर कोई लड़का आपको अपने परिवार से मिलवाता है, तो वह आपसे प्यार करता है। वह चाहता है कि आप उसके परिवार और उसे अच्छे से जानें। हो सकता है कि लड़का आपको लेकर थोड़ा गंभीर हो और आपके साथ भविष्य के बारे में भी सोच रहा हो।
FAQs
प्यार में क्रश का मतलब क्या होता है?
प्यार में क्रश का मतलब – पहली क्रश, पहली पसंद, पहली चाहत या पहला प्यार।