Google Ka Malik Kaun Hai 2024 – गूगल अमेरिका देश में स्तिथ एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। गूगल कंपनी इंटरनेट से संबंधित सेवाओं और उत्पादों को बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जिसमें ऑनलाइन विज्ञापन, गूगल सर्च इंजन, एंड्रॉइड, क्रोम, यूट्यूब, क्लाउड कंप्यूटिंग, गूगल मैप, गूगल प्ले स्टोर और अन्य ऐप्स, गूगल प्ले के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आदि शामिल हैं।
लेकिन क्या आप जानते है गूगल का मालिक कौन है, गूगल कहां की कंपनी है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योकि आज के इस लेख में हम आपको गूगल से सम्बंधित काफी जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है गूगल का मालिक कौन है (Who Is Owner Of Google In Hindi) –
गूगल का मालिक कौन है 2024 (Google Ka Malik Kaun Hai 2024 In Hindi)
वर्तमान में गूगल का मालिक (Owner) – Alphabet Inc. है। Alphabet Inc. गूगल की पैरेंट कम्पनी है, और गूगल Alphabet Inc. की सहायक कंपनी है। वर्तमान में गूगल के सभी स्ट्रक्चर Alphabet Inc.के अनुसार ही निर्धारित (तय) किये जाते है।
बता दे साल 2004 में ब्रिन और पेज ने गूगल को पब्लिक कर दिया था। इसका मतलब यह है कि गूगल का कोई एक मालिक नहीं है बल्कि इसके कई शेयरधारक हैं।
गूगल कंपनी में शेयरहोल्डिंग को समझने के लिए यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि वर्ष 2015 में गूगल ने अपनी खुद की एक मूल कंपनी Alphabet Inc. बनाई और अपने सभी प्रोजेक्ट्स को इसके अंदर लाकर डाल दिए।
गूगल का स्वामित्व और उससे जुड़े निर्णय अब Alphabet की संरचना के अनुसार लिए जाते हैं।
गूगल के मूल मालिक कौन है (Who Is The Original Owner Of Google)
अगर गूगल के मूल मालिक यानि संस्थापक की बता करे तो उनका नाम – लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन है। लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन दोनों ने ही मिलकर गूगल को बनाया था, जो की वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़े और नंबर वन सर्च इंजन के तौर पर मशहूर है।
गूगल बंनने की कहानी
गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कंपनी है। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल को बनाने में दो PHD छात्रों सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज का नाम आता, जो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफ़ोर्निया के छात्र थे। सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज 1995 में वहीं एक-दूसरे से मिले और फिर सर्च इंजन की शुरुआत हुई थी।
1996 में, जब सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज PHD के लिए अध्ययन कर रहे थे, तब उन्होंने अपने PHD अनुसंधान प्रोजेक्ट में कुछ अलग करने के बारे में सोचा और उन्होंने एक वेबसाइट को दूसरी वेबसाइट से रैंक कराने के एल्गोरिथ्म पर काम किया।
इसी विचार के साथ उन्होंने शुरुआत में गूगल का नाम BACKRUB रखा। लेकिन 1997 में इसका नाम बदलकर गूगल रख, जो गोगोल से प्रेरित था।
गोगोल (Googol) एक गणितीय शब्द है और इसी शब्द को गलत तरीके से लिखने के चलते गोगोल का नाम गूगल हो गया। बता दे गोगोल का मतलब होता है – 1 के बाद 100 शून्य।
गूगल की आधिकारिक स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। गूगल की शुरुआत असल में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन तब स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्र थे।
गूगल की शुरुआत 1998 में एक निजी कंपनी के रूप में हुई थी। बता दे की GOOGLE.COM 15 सितंबर 1995 को पंजीकृत किया गया था। इससे पहले यह स्टैनफोर्ड की वेबसाइट पर Google.stanford.edu नाम से चलता था। वही गूगल को 4 सितंबर 1998 को एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया था।
लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन कौन है?
1) लेरी पेज
लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को ईस्ट लांसिंग, मिशिगन में हुआ था। इनका पूरा नाम लॉरेंस पेज है। लैरी पेज का जन्म एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। लैरी पेज ने ईस्ट लांसिंग हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, और मिशिगन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ऑनर्स। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल की।
इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान अपने सहपाठी सर्गेई ब्रिन के साथ गूगल सर्च इंजन प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। कुछ सालों की कड़ी मेहनत के बाद सर्च इंजन को इंटरनेट पर पब्लिक कर दिया गया, और स्टार्टिंग में गूगल का नाम बैकरब था।
2) सर्गेई ब्रिन
सर्गेई ब्रिन का जन्म रूस के मॉस्को में एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम माइकल ब्रिन और माता का नाम यूजेनिया ब्रिन था। उनके पिता माइकल ब्रीन मैरीलैंड विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं, और मां नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में रिसर्च साइंटिस्ट हैं।
सर्गेई ब्रिन 6 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में पीएचडी करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। जहां उनकी मुलाकात लैरी पेज से हुई, धीरे-धीरे वह और लैरी पेज दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए। उन्होंने गूगल सर्च इंजन प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
FAQs
वर्तमान में गूगल के मालिक कौन है?
वर्तमान में गूगल कंपनी का मालिक – Alphabet Inc. है।
गूगल किसने बनाया और कब?
गूगल को 1997 में दो व्यक्तियों लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने बनाया था।