भारत के राष्ट्रपति कौन है 2024 – Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai 2024

India Ke Rashtrapati Kaun Hai 2024 – राष्ट्रपति का पद भारत का सर्वोच्च पद होता है। देश में कोई नया कानून, धाराएं, किसी कानून को ख़त्म करना, फांसी की सजा माफ़ करना आदि जैसे बड़े कार्य राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ही होते है। राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च नागरिक होता है, वही उप-राष्ट्रपति देश का दुसरा सर्वोच्च नागरिक होता है। तीसरे नंबर पर प्रधानमंत्री और चौथे नंबर पर पर राज्यपाल होता है।

लेकिन क्या आप जानते है वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है? अगर नहीं तो आइये आज हम आपको बताते है की भारत के राष्ट्रपति कौन है 2024 (Bharat Ke Vartman Rashtrapati Kaun Hai 2024) –

भारत के राष्ट्रपति कौन है 2024 (India Ke Rashtrapati Kaun Hai 2024) – Who IsThe President Of India In Hindi 2024

वर्तमान समय में हमारे देश के राष्ट्रपति – द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) है, जो एक आदिवासी महिला है।

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 2022 से भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई 2022 को हुआ। श्रीमती मुर्मू न केवल भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, बल्कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति भी हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था और वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व शिक्षिका हैं। उनका राजनीतिक जीवन 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में रहा है। उन्होंने अपना जीवन वंचित और हाशिए पर पड़े समुदायों के सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा करने के लिए समर्पित कर दिया है।

भारत के राष्ट्रपति को देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने 25 जुलाई 2022 को शपथ दिलाई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, भारत के राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक कहा जाता है। इस पद के लिए पहला चुनाव 1947 में भारत की स्वतंत्रता के साथ हुआ था। भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति भारत का सर्वोच्च सरकारी पद है।

राष्ट्रपति का चुनाव हर 5 साल में एक बार विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के मंत्रिमंडल में चुने गए राजनेताओं द्वारा किया जाता है, विधानसभा में चुने गए और उपस्थित सभी मंत्री राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं।

हमारे संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति को सर्वोच्च पद माना जाता है, इसके बारे में संविधान के 52वें अनुच्छेद में लिखा गया है। इसके अलावा, संविधान के 53वें अनुच्छेद में राष्ट्रपति की शक्तियों के बारे में लिखा गया है।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल (Bharat Ke Rashtrapati Ka Naam)

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल इस प्रकार है (Bharat Ke Rashtrapati Ki List In Hindi) –

  • डॉ राजेंद्र प्रसाद (1950-1962)
  • डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1962-1967)
  • डॉ जाकिर हुसैन (1967-1969)
  • वी.वी गिरी (1969-1974)
  • फखरुद्दीन अहमद (1974-1977)
  • नीलम संजीवा रेड्डी (1977-1982)
  • गिआनी जैल सिंह (1982-1987)
  • रामास्वामी वेंकटरमण (1987-1992)
  • डॉ शकर दयाल शर्मा (1992-1997)
  • के आर नारायण (1997-2002)
  • ए पी जे अब्दुल कलाम (2002-2007)
  • श्रीमती प्रतिभा पाटिल (2007-2012)
  • प्रणव मुखर्जी (2012 से 2017)
  • रामनाथ कोविंद (2017 से 2022)
  • द्रौपदी मुर्मू (2022)

वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में

एनडीए सरकार में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के एक छोटे से गांव बैदापोसी में 20 जून 1958 को हुआ था।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू की उम्र फिलहाल 64 साल है। मुर्मू के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है, जो आदिवासी समूह के संथाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के रमादेवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

आदिवासी समाज के प्रति समाज सेवा की भावना रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में आदिवासी लोगों को मुफ्त शिक्षा देकर समाज सेवा की। इसके बाद BJD और भाजपा गठबंधन सरकार में रहते हुए उन्होंने वर्ष 2000 से वर्ष 2002 के बीच वाणिज्य और परिवहन विभाग में अपने मंत्री पद का निर्वहन किया। वर्ष 2002 से वर्ष 2004 के बीच द्रौपदी मुर्मू जी ओडिशा राज्य सरकार के मत्स्य और पशुपालन संसाधन विभाग में मंत्री रह चुकी हैं।

राजनीतिक सफर –

द्रौपदी मुर्मू जी ने वर्ष 1997 में ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र के काउंसलर के रूप में निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। काउंसलर के पद पर निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी जी कुछ समय के लिए रायरंगपुर क्षेत्र की उपाध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू जी अनुसूचित जनजाति की प्रदेश अध्यक्ष चुनी गईं। वर्ष 2007 में द्रौपदी मुर्मू जी को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक द्रौपदी जी भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं। वर्ष 2015 से वर्ष 2021 के बीच वे झारखंड की राज्यपाल भी रहीं। और अब भारत की राष्ट्रपति है।

निष्कर्ष (Conclusion)

हमे उम्मीद है आपको यह लेख हमरे देश का राष्ट्रपति कौन है (Hamare Desh Ke Rashtrapati Kaun Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंडिया के राष्ट्रपति कौन है (India Ke Rashtrapati Kaun Hai) अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles