Infinix Kaha Ki Company Hai – इंफिनिक्स भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय मोबाइल कंपनी है। इंफिनिक्स के मोबाइल अच्छी क्वालिटी के होने के साथ इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है, ऐसे में कई विदेशी कंपनियां अपने ब्रांड के स्मार्टफोन भारत में भारतीय बाजार में उतार रही हैं, जिसमें ज्यादातर मोबाइल चीनी कम्पनियों के हैं। भारतीय बाजार चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है। तो आइये जानते है Infinix किस देश की कंपनी है (Infinix Kis Desh Ki Company Hai In Hindi) –
इंफिनिक्स कंपनी कहां की है (Infinix Kaha Ki Company Hai)
इंफिनिक्स या इंफिनिक्स मोबाइल चाइना यानि चीन देश की स्मार्टफोन कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी, जिसका मुख्यालय शेनझेन चीन में स्थित है। इंफिनिक्स कंपनी की शुरुआत 2013 में चीन के हांगकांग शहर में हुई थी। इस कंपनी का रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फ्रांस और कोरिया में स्थित है।
यह चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में अपने मोबाइल बेचती है। इंफिनिक्स ही एक पहली ऐसी कंपनी है जिसने पाकिस्तान में अपना मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया है। यह कंपनी अपने स्मार्टफोन को मेड इन पाकिस्तान बनाने के लिए काफी निवेश कर रही है। दरअसल स्मार्टफोन के ज्यादातर कंपोनेंट या पार्ट्स कंपनी चीन से आयात करती है, जिन्हें दूसरे देशों में असेंबल किया जाता है।
बता दे इंफिनिक्स की मूल कंपनी ट्रांशन होल्डिंग है, इसलिए इंफिनिक्स को चीनी कंपनी कहा जाता है। इस कंपनी की स्थापना 2013 में सेजम वायरलेस और ट्रांशन होल्डिंग नाम की दो कंपनियों ने मिलकर की थी।
इनफिनिक्स का मालिक कौन है (Owner Of Infinix In Hindi)
इनफिनिक्स कंपनी के मालिक ट्रांशन होल्डिंग और सेजम वायरलेस हैं। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर 2013 में इनफिनिक्स की शुरुआत की थी, इसीलिए इन्हें ही इनफिनिक्स का मालिक कहा जाता है।
ट्रांशन होल्डिंग एक चीनी स्मार्टफोन निर्माण कंपनी है, जबकि सेजम वायरलेस एक फ्रेंच बहुराष्ट्रीय संचार और मोबाइल नेटवर्क और डिवाइस निर्माण कंपनी है। इनफिनिक्स स्मार्टफोन फ्रांस में डिज़ाइन किए जाते हैं और फ्रांस, कोरिया, पाकिस्तान, भारत, इंडोनेशिया जैसे कई देशों में निर्मित होते हैं।
इनफिनिक्स का इतिहास (History Infinix Company In Hindi)
इनफिनिक्स एक चीनी स्मार्टफोन निर्माण कंपनी है। इनफिनिक्स कंपनी की शुरुआत 2013 में चीन के हांगकांग शहर में हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय चीन के दक्षिण पूर्व शेनझेन में स्थित है। इस कंपनी का अनुसंधान और विकास केंद्र फ्रांस और कोरिया में स्थित है।
इनफिनिक्स कंपनी के निर्माण के पीछे सेजम वायरलेस और ट्रांसशन होल्डिंग कंपनी का हाथ है, जो एक चीनी कंपनी है। यह कंपनी 30 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इनफिनिक्स पाकिस्तान में अपना मोबाइल निर्माण प्लांट स्थापित करने वाली पहली कंपनी है।
इनफिनिक्स कस्टमर केयर नंबर
इनफिनिक्स कस्टमर केयर नंबर 18004190525 है। इस नंबर पर कॉल करके आप अपने स्मार्टफोन में किसी भी तरह की सर्विस चालू करवा सकते हैं। इसके अलावा आप सर्विस सेंटर के बारे में पता कर सकते हैं और अगर आपका फोन खराब हो गया है तो आप नजदीकी सर्विस सेंटर का पता लगाकर उनसे मदद भी ले सकते हैं।
FAQs
इंफिनिक्स की शुरुआत कब हुई थी?
इंफिनिक्स कंपनी की शुरुआत 2013 में हुई थी।
इंफिनिक्स का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
इंफिनिक्स का मुख्यालय हांगकांग, पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
क्या इंफिनिक्स एक चीनी कंपनी है?
हां, इंफिनिक्स कंपनी एक चीनी कंपनी है।