Instagram Ka Malik Kaun Hai – यह तो आप जानते है की इंस्टाग्राम एक फोटो और शार्ट वीडियो शेयरिंग वेबसाइट और एप्लिकेशन है। लेकिन क्या आप जानते है इंस्टाग्राम का मालिक कौन है, इंस्टाग्राम किसने बनाया? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। आज के इस लेख में हम आपको इंस्टाग्राम का मालिक कौन है, और इससे सम्बंधित कुछ जानकारी देने वाले है।
इंस्टाग्राम का मालिक कौन है इन हिंदी (Instagram Ka Malik Kaun Hai)
वर्तमान में इंस्टाग्राम का मालिक – मेटा (Meta) है, जिसके मालिक – मार्क ज़ुकेरबर्ग है। साल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 100 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।
इंस्टाग्राम एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय Menlo Park, California, USA में है। बता दे चीन में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा लगा हुआ है, चीन ने 2014 से अपने देश में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा रखा है।
इंस्टाग्राम किसने बनाया था (Instagram Kisne Banaya Tha In Hindi)
इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया साइट और ऐप है। इस सोशल मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम को केविन सिस्ट्रॉम और उनके सहयोगी माइक क्राइगर ने बनाया था, जिसे 6 अक्टूबर 2010 को लॉन्च किया गया था।
इंस्टाग्राम के संस्थापक केविन सिस्ट्रॉम का जन्म 30 दिसंबर 1983 को हॉलिस्टन, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्हें फोटोग्राफी में रुचि हो गई और अपने खाली समय में उन्होंने अपने रिश्तेदारों के लिए एक फोटो-शेयरिंग साइट बनाई।
ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने गूगल में नौकरी कर ली, फिर तीन साल बाद गूगल छोड़कर, उन्होंने ‘नेक्स्टस्टॉप’ नाम से एक स्टार्टअप कंपनी शुरू की, जिसे जुलाई 2010 में फेसबुक ने अधिग्रहण कर लिया।
लगभग उसी समय, केविन ने एक ऐप पर काम करना शुरू किया, जिसका नाम उन्होंने बर्बन रखा, जिसमें बाद में माइक क्राइगर भी शामिल हो गए। यह पूरी तरह से फोटो शेयरिंग पर केंद्रित था, लेकिन बाद में इसमें इमेज फिल्टर का फीचर भी जोड़ा गया। सिस्ट्रॉम और क्राइगर ने अक्टूबर 2010 में आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर “इंस्टाग्राम” कर दिया।
इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण दो साल बाद यानी 2012 में फेसबुक कंपनी ने इसे केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर से 100 मिलियन डॉलर की डील में खरीद लिया था।
बता दे इंस्टाग्राम के निर्माता केविन सिस्ट्रॉम ने पहले इंस्टाग्राम का नाम बर्बन रखा था।
इंस्टाग्राम के बारे में
केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर ने मिलकर 6 अक्टूबर 2010 को सैन फ्रांसिस्को में ऐप स्टोर पर BURBN नामक ऐप लॉन्च किया, जिसका मुख्य उद्देश्य फ़ोटो साझा करना था। दिसंबर में यह 1 मिलियन यूजर्स तक और मार्च 2011 में 5 मिलियन यूजर्स तक पहुंच गया। अप्रैल 2012 में इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग की फेसबुक कंपनी ने खरीद लिया।
गूगल प्ले पर प्रकाशित होने से पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स में केविन सिस्ट्रॉम के साथ एक साक्षात्कार में इंस्टाग्राम पर चर्चा की गई थी। गूगल प्ले पर इंस्टाग्राम के आने के बाद हर मिनट करीब 2 हजार लोगों ने इस पर रजिस्ट्रेशन कराया।
इंस्टाग्राम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- इंस्टाग्राम को बनाने वाले लोगों का नाम केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर है, उन्होंने इसे 5 मार्च 2010 को लॉन्च की थी।
- इंस्टाग्राम पर सबसे बड़ा अकाउंट इंस्टाग्राम है जिसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- फेसबुक को इंस्टाग्राम में काफी संभावनाएं दिखीं, अप्रैल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 1 बिलियन डॉलर में खरीद लिया और वर्तमान में मेटा इसका मालिक है।
- इंस्टाग्राम को अप्रैल 2012 में एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले स्टोर में जारी किया गया था।
- इंस्टाग्राम पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के अकाउंट हैं, इंस्टाग्राम के केवल 30% उपयोगकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं।
- ज्यादातर इंस्टाग्राम यूजर्स की औसत उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इंस्टाग्राम का सबसे पसंदीदा फीचर फोटो या वीडियो शेयर करना नहीं बल्कि स्टोरीज अपलोड करना है, इंस्टाग्राम पर फोटो से ज्यादा स्टोरीज शेयर की जाती हैं।
- जिस दिन इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोडिंग फीचर लॉन्च किया गया था, उस दिन 5 मिलियन से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए थे।
- सबसे पहले इंस्टा को Play Store पर नहीं बल्कि iStore पर लॉन्च किया गया था।
- आज तक इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी HEART इमोजी है।
FAQs
इंस्टाग्राम कौन से देश की कंपनी है?
इंस्टाग्राम अमेरिक देश की कंपनी है।
इंस्टाग्राम का असली मालिक कौन है?
इंस्टाग्राम का असली मालिक केविन सिस्ट्रॉम है, जिन्होंने इसे बनाया।