कल्कि अवतार और इस्लाम – कल्कि पुराण में वर्णित है कि जब पृथ्वी पर पाप का बहुत बढ़ जाएगा, तब दुष्टों व अत्याचारियों का सफाया करने के लिए भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि धरती पर जन्म लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस्लाम में भी कुछ ऐसा ही बताया गया है? कुरान शरीफ में साफ लिखा है कि एक फरिश्ता पूरे ब्रह्मांड से शैतानों का नाश करने आएगा। तो चलिए आपको बताते हैं की कल्कि अवतार और इस्लाम का क्या है सम्बन्ध?
कल्कि अवतार और इस्लाम का क्या है सम्बन्ध (Kalki Avatar Aur Islam)
भगवान विष्णु के कलियुग अवतार माने जाने वाले भगवान कल्कि के अवतार की तिथि सावन माह की षष्ठी तिथि मानी जाती है। कल्कि पुराण में कहा गया है कि जब धरती पर पापों का बोझ बहुत बढ़ जाएगा, तब दुष्टों और अत्याचारियों का नाश करने के लिए भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि का जन्म होगा।
इसी तरह इस्लाम की मान्यताएं भी कहती हैं कि पूरे ब्रह्मांड से शैतानों का नाश करने के लिए एक फरिश्ता आएगा। मुसलमानों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान में कहा गया है कि ‘फितने दज्जाल’ नाम का एक राक्षस धरती पर आएगा, जो अपार शक्तिमान होगा। वह लोगों को कहेगा कि वह ही एकमात्र ईश्वर है। इसे खत्म करने के लिए मेहंदी पैगंबर आएंगे। ऐसी भविष्यवाणी इस्लाम में भी मौजूद है।
कल्कि पुराण की तरह इस्लाम में भी एक ऐसी भविष्यवाणी है जिसमें कहा गया है कि प्रलय से पहले एक व्यक्ति आएगा और उसका नाम मेहंदी-अल-इस्लाम होगा। कल्कि और मेहंदी में कई समानताएं हैं। दोनों का जन्म मानवता की भलाई के लिए होगा।
इन दोनों के बारे में कहा जाता है कि ये तब प्रकट होंगे जब दुनिया का अंत करीब होगा। दुनिया में अच्छाई खत्म हो चुकी होगी और पाप अपने चरम पर होगा। चारों तरफ अराजकता होगी।
कल्कि और मेहंदी दोनों के प्रकट होने का स्थान भी बताया गया है। जैसे कल्कि के बारे में कहा जाता है कि वे एक गांव में जन्म लेंगे। वैसे ही मेहंदी के बारे में कहा जाता है कि वे पूर्व से आएंगे। भारत अरब प्रायद्वीप के पूर्व में स्थित है, इसलिए संभवतः मेहंदी भी भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं पैदा होंगे।
दोनों के बारे में एक और बात जो समान बताई गई है वो ये है कि दोनों ही सफेद घोड़े पर सवार होंगे। दोनों ही बिजली की तरह तेज चलने वाले और हवा से बातें करने वाले घोड़े पर सवार होकर आएंगे और पूरी दुनिया से बुराई का खात्मा करेंगे।
कल्कि और मेहंदी दोनों के पास चमत्कारी तलवारें होने का जिक्र है। कहा जाता है कि दोनों के हाथ में दो तलवारें होंगी। इन तलवारों की मदद से वो दुनिया से बुराई का खात्मा करेंगे। इस्लाम में कहा जाता है कि मेहंदी अल-इस्लाम के पास हजरत सुलेमान की चमत्कारी अंगूठी होगी, वही भगवान कल्कि के बारे में कहा जाता है कि वो जादुई कौस्तुंब मणि धारण करेंगे।
पुराणों के अनुसार जब कल्कि अवतार लेंगे तो मनुष्य की लंबाई बहुत छोटी हो जाएगी और वह केवल एक फुट रह जाएगा। मनुष्य बौने हो जाएंगे। इसी तरह इस्लाम में कहा गया है कि जब मेहंदी अवतार लेंगे तो व्यक्ति की औसत आयु केवल 7 वर्ष होगी। कल्कि भगवान की तरह ही मेहंदी के चेहरे पर भी विशेष चमक होगी। उनकी नाक तीखी और माथा चौड़ा होगा।