Love Rashifal 11 July 2024 – अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल आप विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी गुरुवार का दिन खुशनुमा रहेगा।
मेष लव राशिफल
विवाहित लोगों के बीच छोटी सी कहासुनी बड़ी लड़ाई का कारण बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष आप विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।
वृषभ लव राशिफल
इस साल जो लोग विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं उनके लिए गुरुवार कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। ऑफिस के काम की वजह से पार्टनर आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएगा, जिसकी कारण से मन उदास रहेगा।
मिथुन लव राशिफल
गुरुवार का दिन सिंगल लोगों के लिए प्यार के मामले में लकी रहेगा। सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगों का अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा, जिससे रिश्ता और गहरा होगा।
कर्क लव राशिफल
जो लोग शादीशुदा हैं, वे अपने वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंतित हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके सबसे अच्छे दोस्त उनसे अपने प्रेम का इजहार आज आप कर सकते हैं।
सिंह लव राशिफल
विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपका पार्टनर आपके प्रति सकारात्मक व्यवहार करेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, वे अपने साथी से मिलने की योजना बना सकते हैं।
कन्या लव राशिफल
विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। इसके अलावा उनसे लड़ाई-झगड़ा होने की भी संभावना है। अगर आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है और आपके माता-पिता आपके लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो गुरुवार के दिन आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला लव राशिफल
अगर आप सिंगल हैं, तो प्यार के मामले में आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। कुंडली में प्रेम विवाह की कोई संभावना नहीं है। जिन लोगों की शादी को करीब 2 साल हो चुके हैं, वे अपने पार्टनर के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल
अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें अपने दिल की बात बताने के लिए गुरुवार का दिन बहुत शुभ है। प्रेमी जोड़ों के लिए भी गुरुवार का दिन खुशनुमा रहेगा।
धनु लव राशिफल
अगर मिमुकिन हो तो विवाहित लोगों को पूरे दिन अपने साथी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, अन्यथा लड़ाई होने की संभावना है। सिंगल लोगों को प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना होगा। कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण प्रेम विवाह की संभावना नहीं है।
मकर लव राशिफल
मकर राशि वालों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है, जिसके कारण प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी। आप पूरे दिन किसी न किसी बात पर गुस्सा करते रहेंगे, जिसके कारण पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। जो लोग किसी से प्यार करते हैं, उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। नहीं तो कलह होने की संभावना है।
कुंभ लव राशिफल
जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए हां कह सकते हैं। शादीशुदा लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी।
मीन लव राशिफल
गुरुवार सिंगल लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। बचपन का कोई दोस्त आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। शादीशुदा लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।