M साइज कितना होता है (L साइज कितना होता है) – जब भी आप कोई टीशर्ट या शर्ट खरीदते हैं तो उस पर उसका साइज लिखा होता है, जैसे XS, S, M, L, XL, XXL या XXXL. और जब आप ट्रॉउज़र , पेंट्स या जीन्स खरीदते हैं तो उसका साइज 28, 30, 32, 34, 36, 38 और 40 जैसे नंबरों में लिखा होता है। लेकिन शॉपिंग करने वाले कई लोगों को अक्सर इसको लेकर कोई जानकारी नहीं होती है।
जब भी हम कपड़े खरीदने के लिए बाजार जाते हैं तो हमें दुकानदार को अपने कपड़ों का साइज बताना पड़ता है, फिर वह आपको आपके साइज के हिसाब से कपड़े दिखाता है, या फिर अगर आप अमेज़न, फ्लिपकारी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन कपड़े खरीदते हैं, तो आपको साइज ऑप्शन में से अपनी फिटिंग के हिसाब से XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज चुनना होता है।
लेकिन बहुत से लोगों को शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर, पैंट या जींस जैसे कपड़ों के इन साइजों के बारे में जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से वे कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा साइज का ड्रेस उन पर फिट होगा।
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज सिर्फ लड़कों की शर्ट, टी-शर्ट या ब्लेजर पर ही नहीं बल्कि लड़कियों की कुर्ती, सलवार, टी-शर्ट पर भी होते हैं।
बता दें कि पैंट का साइज नंबरों में लिखा होता है जो 28, 30, 32, 34, 36, 38 और 40 होते हैं। ये साइज इंच में होते हैं जो कमर के साइज के हिसाब से होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अंडरवियर का साइज़ इतना ज़्यादा 75, 80, 85, 90, 95, 100 क्यों होता है? तो इसका जवाब है कि अंडरवियर का साइज़ इंच में नहीं बल्कि सेंटीमीटर में होता है और आपको पता ही होगा कि 1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होते हैं। इसके अलावा बनियान का साइज़ भी सेंटीमीटर में और छाती के हिसाब से होता है।
बाजार से कपड़े खरीदते समय अगर आपको अपनी ड्रेस के साइज़ के बारे में पता नहीं है तो आप उसे वहीं पहनकर ट्राई कर सकते हैं और अगर वो आपको ठीक से फिट हो जाए तो आप उसे खरीद लें। लेकिन जब आपको कपड़ों की ऑनलाइन शॉपिंग करनी होती है तो आपको वहां अपना साइज़ बताना पड़ता है यानी आपको उसे चुनना पड़ता है, यानी आपको दिए गए साइज़ चार्ट में से अपना साइज़ चुनना पड़ता है।
तो आइये आज हम आपको बताते है की XS साइज कितना होता है, S साइज कितना होता है, M साइज कितना होता है, L साइज कितना होता है, XL साइज कितना होता है, XXL साइज कितना होता है, XXXL साइज कितना होता है (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL Size Kitna Hota Hai) –
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज का मतलब – M साइज कितना होता है (L साइज कितना होता है) – L, M Size Kitna Hota Hai
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब जानने से पहले हम आपको यह बताना चाहते हैं कि जब भी आप शर्ट या टी-शर्ट खरीदते हैं तो उसका माप आपकी छाती के हिसाब से होता है। और जब भी आप ट्राउजर, पैंट या जींस खरीदते हैं तो उसका माप आपकी कमर के हिसाब से होता है।
XS साइज का मतलब – XS का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा स्मॉल साइज होता है। लड़कों के कपड़ों के साइज की बात करें तो XS साइज 34 इंच की छाती के हिसाब से होता है।
S साइज का मतलब – S का फुल फॉर्म स्मॉल साइज होता है और इसमें S साइज छाती के हिसाब से 36 इंच होता है।
M साइज का मतलब – M का फुल फॉर्म मीडियम होता है। लड़कों के कपड़ों के साइज की बात करें तो M साइज 38 इंच की छाती के हिसाब से होता है। यह साइज ज्यादातर पतले और छोटे लड़कों पर फिट बैठता है।
L साइज का मतलब – L का फुल फॉर्म लार्ज होता है। इसमें छाती का साइज 40 इंच होता है। यह साइज लंबे और पतले कद के लड़कों पर बिल्कुल फिट बैठता है।
XL साइज का मतलब – XL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा लार्ज होता है। जिसमें चेस्ट का साइज 42 इंच होता है। यह साइज सामान्य बॉडी टाइप के लड़कों के लिए बिल्कुल फिट बैठता है।
XXL साइज का मतलब – XXL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा लार्ज होता है। इसमें चेस्ट का साइज 44 इंच होता है। अगर कोई व्यक्ति थोड़ा मोटा है तो उसके लिए यह साइज सही है।
XXXL साइज का मतलब – XXXL का फुल फॉर्म एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा लार्ज होता है। XXXL का चेस्ट साइज 46 इंच होता है और यह साइज लगभग सभी मोटे लोगों को फिट बैठता है।
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का फुल फॉर्म (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL Ka Full Form)
- XS – Extra Small
- S – Small
- M – Medium
- L – Large
- XL – Extra Large
- XXL – Extra Extra Large
- XXXL – Extra Extra Extra Large
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL Size in Inch For Boys / Men (Shirt & T-Shirt)
- XS – 34-36
- S – 36-38
- M – 38-40
- L – 40-42
- XL – 42-44
- XXL – 44-46
- XXXL – 46-48
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL Size in Inch For Girls (Kurti & Shirt)
- XS – 28-29
- S – 30-33
- M – 34-37
- L – 38-41
- XL – 42-45
- XXL – 46-49
- XXXL – 50-52