महिंद्रा कंपनी कहां है, महिंद्रा कंपनी किस देश की है, महिंद्रा कंपनी का मालिक कौन है

Mahindra Kaha Ki Company Hai – महिंद्रा आज देश की सबसे ताकतवर कंपनियों में से एक है। महिंद्रा डीजल, पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक सब कुछ बना रही है। कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर दशकों से देश के किसानों का भरोसा जीत रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिंद्रा कंपनी कहां है, महिंद्रा कंपनी किस देश की है? अगर नहीं तो आइये जानते है महिंद्रा कंपनी कहां है (Mahindra Kis Desh Ki Company Hai)

महिंद्रा कंपनी किस देश की है (Mahindra Kaha Ki Company Hai)

महिंद्रा कंपनी भारत देश की है। महिंद्रा या कहे महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल विनिर्माण निगम है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 1945 में ‘महिंद्रा एंड मुहम्मद’ के रूप में हुई थी, जिसका नाम बाद में बदलकर ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ (M&M) कर दिया गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड महिंद्रा समूह का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है।

महिंद्रा कंपनी का मालिक कौन है (Mahindra Company Ka Malik Kaun Hai)

वर्तमान समय में महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा हैं। कंपनी की शुरुआत महिंद्रा और मलिक मोहम्मद ने 2 अक्टूबर 1945 को लुधियाना में की थी। सन 1945 में ‘मोहम्मद एंड महिंद्रा’ नाम से गुलाम मोहम्मद और के.सी. महिंद्रा द्वारा कंपनी की नींव रखी गयी थी, लेकिन भारत देश के बंटवारे के बाद गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान जाने का निर्णय किया। उनके जाने के बाद इस कंपनी का नाम बदलकर ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ‘ (M&M) कर दिया गया। विभाजन के बाद गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान के पहले वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

महिंद्रा कंपनी की शुरुआत 2 अक्टूबर 1945 को लुधियाना में स्टील ट्रेडिंग कंपनी के तौर पर हुई थी। इसकी स्थापना हरिकृष्णन, जयकृष्णन, जगदीश चंद्र महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद ने की थी।

शुरुआत में कंपनी स्टील का कारोबार करती थी लेकिन समय के साथ इसने अपना फोकस बदला और मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस की तरफ कदम बढ़ाया और आज यह भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

महिंद्रा कंपनी का इतिहास

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस समय देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। कमर्शियल वाहनों के अलावा कंपनी इस समय डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारें बना रही है। इसकी शुरुआत 1945 में महिंद्रा एंड मोहम्मद के नाम से हुई थी। 1948 में इसका नाम बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कर दिया गया।

आज के समय महिंद्रा देश – विदेश में बेहतरीन वाहन बनाने के लिए जानी जाती है, लेकिन लगभग 78 साल पहले इस कंपनी की शुरुआत एक स्टील बनाने वाली कंपनी के रूप में हुई थी। गुलाम मोहम्मद (Ghulam Mohammad) और कैलाश चंद्र महिंद्रा (Kailash Chandra Mahindra) ने साल 1945 में महिंद्रा एंड मोहम्मद नामक इस कंपनी की शुरुआत की थी, जिसके बाद साल 1948 में कंपनी का नाम परिवर्तित करके महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) कर दिया गया।

शुरुआत में कंपनी इंग्लैंड की कंपनियों के साथ मिलकर स्टील का व्यापार करती थी। इसके बाद 1948 में ही कंपनी ने भारत में विलिस जीप को असेंबल करना शुरू कर दिया। अधिक मांग के चलते कंपनी द्वारा 1949 में विलिस जीप के उत्पादन के लिए लाइसेंस प्राप्त किया और भारत देश में इसका निर्माण करना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि यह देश की पहली ऑफ-रोडिंग कार थी, जो 4-व्हील ड्राइव फीचर के साथ आई थी। बाद में कंपनी ने इसका लाइसेंस एक जापानी कंपनी को दे दिया।

जीप की सफलता के बाद महिंद्रा ने अमेरिकी कंपनी हार्वेस्टर के साथ मिलकर ट्रैक्टर का उत्पादन शुरू किया। इसके साथ ही कंपनी ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और औजार भी बनाने शुरू किए।

ट्रैक्टर उत्पादन के लगभग 20 वर्ष के भीतर ही कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शुमार हो गयी। 1983 तक महिंद्रा द्वारा 50 से अधिक देशों में अपने ट्रैक्टर बेचने शुरू कर दिए।

1990 तक देश में वाहनों की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी और इसके चलते कंपनी ने फिर से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रखा। 1990 में कंपनी ने अपनी पहली एसयूवी आर्मडा लॉन्च की। उस समय एसयूवी बहुत लोकप्रिय नहीं थी, हालांकि, कंपनी की आर्मडा (मार्शल) बिक गई। इसके बाद 2000 में आधुनिक डिजाइन और फीचर्स के साथ महिंद्रा बोलेरो एसयूवी पेश की गई, जो बड़ी कार चाहने वालों की पहली पसंद बन गई।

महिंद्रा स्कॉर्पियो महिंद्रा ने 2002 में अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी का उत्पादन शुरू किया। 2.2 लीटर एम-हॉक इंजन वाली यह कार काफी सफल रही। पहला वैश्विक उत्पाद होने के कारण कंपनी ने सुनिश्चित किया कि इसमें वे सभी फीचर्स होंगे जो एक मानक एसयूवी में होने चाहिए। यही वजह है कि 2002 तक एसयूवी के विकास पर 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आज भी यह ग्राहकों की पसंद बनी हुई है और इसकी जमकर बिक्री होती है।

4X4 सेगमेंट में महिंद्रा थार को एक बेहतरीन वाहन माना जाता है। इसे 2010 में लॉन्च किया गया था। इस दौरान महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी की पॉपुलर जिप्सी 4X4 मौजूद थी। महिंद्रा थार में दो डीजल इंजन – एक 2.6-लीटर और एक 2.5-लीटर इंजन शामिल थे। दोनों इंजन 63hp की पावर और 182Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम थे। आज भी इसकी काफी डिमांड है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार डिवीजन महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जिसके तहत देश की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘महिंद्रा रेवा’ का उत्पादन किया गया। यह कार 2013 में लॉन्च की गयी थी। हालांकि, चार्जिंग की समस्या के चलते और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से मार्किट में कम बिक्री के बाद इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल कंपनी XUV400 बेच रही है। वहीं, कंपनी कुछ नए इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles