पति-पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए, पति पत्नी को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए

पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए – लोग किसी भी दिशा में करवट लेकर सो जाते हैं। ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि गलत दिशा में सोने से उनके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। खासतौर पर अगर कोई शादीशुदा जोड़ा गलत दिशा में सोता है तो उनके वैवाहिक जीवन में कलह पैदा हो सकती है।

घर में वास्तु दोष हो या किसी कारणवश वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए तो वास्तु शास्त्र में दिशाओं को विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पति-पत्नी सोते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें तो उनके जीवन की कई परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाएंगी।

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार सोने से उनके रिश्ते बेहतर होंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहे, इसके लिए वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के सोने की दिशा को लेकर कुछ सुझाव दिए गए हैं। तो आइये जानते है –

पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए / पति पत्नी को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए

पति पत्नी को किस दिशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए, सोते समय पति-पत्नी का सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में होना चाहिए। इससे शादीशुदा जिंदगी सुखमय और खुशनुमा बनी रहती है।

बेड किस दिशा में रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में सोने के लिए जरूरी है कि दंपत्ति के शयनकक्ष का बेड भी सही दिशा में हो। जब आप अपना बेड सही दिशा में रखेंगे तो आपके सोने की स्थिति और दिशा भी सही रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार दंपत्ति का बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और पैर हमेशा उत्तर दिशा की ओर करके सोना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

वास्तु के अनुसार सोने की शुभ अशुभ दिशाए

दक्षिण दिशा – दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है, लेकिन यह पति-पत्नी के लिए सोने की शुभ दिशा मानी जाती है। यह दिशा स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करती है। इस दिशा में पैर करके सोने से पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बढ़ता है।

पूर्व दिशा – पूर्व दिशा भगवान सूर्य की दिशा मानी जाती है। यह दिशा ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है। इस दिशा में पैर करके सोने से पति-पत्नी को मानसिक शांति और सफलता मिलती है।

पश्चिम दिशा – इस दिशा को वरुण देव की दिशा माना गया है। पश्चिम दिशा धन – समृद्धि देती है। इस दिशा में पैर करके सोने से पति-पत्नी को धन और सुख की प्राप्ति होती है। पश्चिम को सूर्यास्त की दिशा भी माना जाता है और इस दिशा में सोने से समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है, रात में नींद की गुणवत्ता बढ़ जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में सोना बच्चों के लिए भी शुभ होता है।

उत्तर दिशा – उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। यह दिशा धन और समृद्धि प्रदान करती है, लेकिन पति-पत्नी के लिए अशुभ मानी जाती है। इस दिशा में पैर करके सोने से हस्बैंड – वाइफ के मध्य मतभेद और कलह हो सकती है।

पत्नी को पति के किस तरफ सोना चाहिए इन हिंदी

पत्नी को पति के बाये साइड सोना चाहिए। वैसे आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि पत्नी को अपने पति के बायीं ओर सोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर शादीशुदा जिंदगी पर देखने को मिलता है।

दरअसल, सोने का तरीका सभी का बिल्कुल अलग होता है। कुछ लोगों को दाईं ओर करवट लेकर, तो वहीं कुछ लोग बाईं ओर करवट लेकर सोना पसंद करते है। हालाँकि बायीं ओर करवट लेकर सोना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जानिए कैसे –

आयुर्वेद में महिलाओं के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोना अच्छा माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार बायीं ओर करवट लेकर सोने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस पोजीशन में सोने से शरीर के ज्यादातर अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं।

अगर आपको खर्राटे लेने की आदत है तो बाईं ओर करवट लेकर सोने का प्रयास करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि बायीं ओर करवट लेकर सोने से आपकी नासिका मार्ग खुला रहता है, जिससे खर्राटे बहुत कम आते हैं।

महिलाओं के बाईं ओर करवट लेकर सोने से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ आसानी से छोटी आंत से बड़ी आंत में चले जाते हैं, जिससे पेट संबंधी समस्याओं का खतरा काफी कम हो जाता है।

बाईं ओर करवट लेकर सोने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पोजीशन में सोने से दिल पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ता है। दायीं करवट सोने से सीधा असर दिल पर पड़ता है।

महिलाओं में कमर दर्द की शिकायत बहुत होती है। ऐसे में अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं तो बायीं करवट सोने से आपको दर्द से कुछ राहत मिल सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए बायीं ओर मुंह करके सोना अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस स्थिति में सोने से गर्भाशय और भ्रूण में रक्त का प्रवाह उचित रहता है।

अगर आप एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या से परेशान हैं तो इस पोजीशन में सोना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles