परसेंटेज / प्रतिशत कैसे निकालते हैं – Percent Kaise Nikalte Hain ( Percent Kaise Nikala Jata Hai)

Percentage Kaise Nikale Formula – प्रतिशत गणित की मूल इकाइयों में से एक है जिसका उपयोग गणितीय गणनाओं के साथ-साथ दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं की संभावना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। प्रतिशत की गणना पूरी तरह से गणितीय कार्यशैली पर निर्भर करती है। लेकिन यह व्यवसाय, दक्षता, दैनिक जीवन आदि को प्रभावित करती है।

गणित के विद्वानों के अनुसार, दैनिक जीवन के हर पहलू में प्रतिशत का उपयोग किया जाता है। क्योंकि, यह गणना की सटीकता को व्यक्त करता है। मान लीजिए, आपने किसी को 10% ब्याज दर पर ऋण दिया है और वह राशि आपको 5 साल बाद कितना रिटर्न देगी। यह परसेंटेज के माध्यम से संभव है। इसलिए, प्रतिशत प्रक्रिया को व्यवसाय वृद्धि के रूप में भी देखा जाता है।

इसलिए, यह आवश्यक है कि प्रत्येक छात्र और ऋणदाता प्रतिशत के संदर्भ में आवश्यक ज्ञान और विधि का पालन करें ताकि भविष्य में इससे संबंधित किसी भी गणना को आसानी से जाना जा सके। तो आइये जानते है प्रतिशत कैसे निकाले फार्मूला, परसेंटेज निकालने का तरीका (Percentage Nikalne Ka Tarika) –

परसेंटेज कैसे निकालते हैं / प्रतिशत कैसे निकालते हैं – Percentage Kaise Nikale Formula (Pratishat Kaise Nikale)

प्रतिशत निकालना सीखने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि प्रतिशत क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है। प्रतिशत एक प्रकार का भिन्न या अनुपात है, जिसका शाब्दिक अर्थ प्रति सैकड़ा या प्रति सौ होता है।

इसे 0 से 100 संख्याओं के बीच व्यक्त किया जाता है। हालाँकि प्रतिशत को व्यक्त करने या गणना करने की प्रक्रिया अलग है। लेकिन, प्रतिशत का आधार हमेशा 100 होता है। प्रतिशत का गणितीय प्रतीक % है जिसे हिंदी में प्रतिशत कहा जाता है।

गणितीय प्रतिशत अपने आप में एक प्रभावी आंकड़ा है। इसे व्यक्त करने के अलग-अलग तरीके हैं। इसलिए, यहाँ हम प्रतिशत की गणना से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

बता दे, आम तौर पर प्रतिशत की गणना करने के लिए, दिए गए मान को कुल मान से विभाजित किया जाता है और परिणाम को 100 से गुणा किया जाता है। लेकिन, प्रतिशत की गणना करने के अन्य तरीके भी हैं जिनके बारे में हम नीचे जानेगे।

1) पहला तरीका – परसेंटेज निकालने का

यदि गणितीय प्रश्न या दैनिक जीवन में किसी दी गई कुल संख्या या राशि से कोई संख्या या राशि ज्ञात हो, तो आप उसे निम्न सूत्र या ट्रिक की सहायता से ज्ञात कर सकते हैं।

सूत्र – प्राप्त मूल्य × 100 ÷ कुल मूल्य
Formula – Scored Marks × 100 ÷ Total Marks

उदाहरण – यदि किसी छात्र को 500 अंकों में से 420 अंक मिले हैं, तो उसके प्रतिशत अंक क्या हैं?

दिए गए प्रश्न का प्रतिशत ज्ञात करने का नियम –

सबसे पहले प्राप्त अंकों 420 को 100 से गुणा करें। गुणा करने के बाद, प्राप्त अंकों 42,000 को कुल अंकों यानी 500 से भाग दें। भाग देने के बाद, प्राप्त अंक 84 हैं। अर्थात् 500 में से 420 अंक 84% हैं।

प्रतिशत गणना – 500 × 100 ÷ 420 = 84%

नोट – यह सूत्र केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों को व्यक्त करने के लिए नहीं है। बल्कि, यदि किसी दिए गए कुल मूल्य का मान ज्ञात हो, तो इस सूत्र का इस्तेमाल करके परसेंटेज की गणना की जा सकती है।

उदाहरण के लिए; राम के पास 2,000 रुपये में से केवल 100 रुपये हैं, तो उसके पास प्रतिशत में कितने पैसे हैं।

समाधान – उपरोक्त नियम के अनुसार, राम के पास 5% रुपये हैं।

2) दूसरा तरीका – परसेंटेज निकालने का (नंबर या अंक निकाले)

कई बार किसी दी गई कुल राशि या संख्या का प्रतिशत पता होता है। लेकिन जो राशि या संख्या हमने प्राप्त की है, वह पता नहीं होती। ऐसी स्थिति में, उस संख्या को ज्ञात करने के लिए निम्न तरकीब का उपयोग किया जाता है।

कुल अंकों ÷ 100 × प्राप्त अंकों का प्रतिशत
Total marks ÷ 100 × Percentage Of Marks Obtained

अर्थात् हमें पता है कि आपने परीक्षा में कितने नंबर दिए, आपको प्रतिशत में कितने अंक मिले, यह तो पता है। लेकिन आपको कितने नंबर मिले, यह नहीं पता। तो इसे ज्ञात करने के लिए, सबसे पहले मान लें कि आपको x नंबर मिले। अब कुल अंकों को 100 नंबर से भाग दें। जो भी परिणाम मिले, उसे प्रतिशत में प्राप्त नंबर से गुणा करें। इस तरह आपको अपना नंबर मिल जाएगा।

उदाहरण – मुकेश ने 500 अंकों का पेपर दिया, जिसमें उसे 84% अंक मिले। बताइए उसे कितने अंक मिले?

ऊपर लिखे नियम के अनुसार –

सबसे पहले कुल अंकों यानी 500 को 100 से भाग दें। भाग देने के बाद, अंक 6 को अंकों के प्रतिशत यानी 84 से गुणा करें। गुणा करने पर हमें 6 × 84 = 420 अंक प्राप्त होते हैं। अर्थात मुकेश को परीक्षा में 420 अंक मिले।

प्रतिशत गणना – 500 ÷ 100 × 84 = 420

नोट – यह केवल अंकों के प्रश्नों को हल करने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उपयोग ऐसे किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए किया जा सकता है।

3) तीसरा तरीका – परसेंटेज निकालने का (कुल नंबर या राशी निकाले)

कई बार हमें यह नहीं पता होता कि परीक्षा में कितने अंक आए। लेकिन हमें यह पता होता है कि परीक्षा में कितने अंक आए और उसका प्रतिशत क्या है। ऐसी स्थिति में कुल अंक ज्ञात करने के लिए निम्न ट्रिक का उपयोग करें।

कुल प्राप्त अंक × 100 ÷ प्राप्त प्रतिशत

ऐसे प्रश्नों को हल करने के लिए उपरोक्त ट्रिक का उपयोग करें। हल बहुत आसानी से पता चल जाएगा।

उदाहरण – राहुल को एक परीक्षा में 420 अंक मिले, जो कुल अंकों का 84% है। बताइए राहुल को परीक्षा में कितने अंक मिले?

उपरोक्त नियम के अनुसार –

सबसे पहले परीक्षा में प्राप्त अंकों यानी 420 को 100 से गुणा करे। गुणा करने के बाद प्राप्त अंक यानी 4,200, प्रतिशत में प्राप्त अंकों को 84 से भाग दें

भाग देने पर हमें 4,200 ÷ 84 = 500 मिलता है। इस प्रकार, राहुल ने कुल 500 अंकों के लिए परीक्षा दी।

यानी, 420 × 100 ÷ 84 = 500

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles