All Planets Name In Hindi And English – 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

8 Planets Name In Hindi And English – ग्रह से मतलब उन आकाशीय पिंडो से है, जो सूर्य या अन्य किसी तारे के चारो और चक्कर लगा रहे है। अगर सीधे शब्दों में कहे तो किसी तारे के चारों ओर परिक्रम लगाने वाले विशेष आकार वाले नक्षत्रों को ग्रह कहा जाता है। अंतरिक्ष में प्लेनेट, जिन्हे हिंदी में ग्रह कहा जाता है, जो अंतरिक्ष में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा कर रहे होते है, देखने में जितने सुन्दर होते है, वास्तव में यह उतने ही जटिल भी है। तो आइये जानते है सभी ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (8 Grahon Ke Naam Hindi Aur English Mein) –

8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Name Of Planets In Hindi And English)

8 ग्रहों के नाम निम्न है –

🌹बुध (Mercury)
🌹शुक्र (Venus)
🌹पृथ्वी (Earth)
🌹मंगल (Mars)
🌹बृहस्पति (Jupiter)
🌹शनि (Saturn)
🌹अरुण (Uranus)
🌹वरुण (Neptune)

आइये अब इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है –

🌹बुध (Mercury)

आठ ग्रहो में से एक – बुध ग्रह, सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह, साथ ही सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। सूर्य के चारों ओर बुध द्वारा इसकी परिक्रमा तीव गति से करने के कारण इसका नाम रोमन दूत देवता के नाम पर होने का उल्लेख मिलता है।

सूर्य से बुध ग्रह की दुरी 57.9 मिलियन किमी, व्यास 4,880 किलोमीटर, सतह का तापमान (-173°C से 427°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 88 पृथ्वी दिन के बराबर है।

🌹शुक्र (Venus)

आठ ग्रहो में से दूसरा ग्रह – शुक्र ग्रह, सूर्य का सबसे दूसर निकटतम ग्रह अपने आकार और संरचना के चलते पृथ्वी का “बहन ग्रह” के नाम से भी प्रसिद्द है। शुक्र ग्रह एक गर्म ग्रह है, इसका वातावरण घना है, जो इसे गर्म ग्रह बनाता है।

सूर्य से शुक्र ग्रह की दुरी 108.2 मिलियन किमी, व्यास 12,104 किलोमीटर, सतह का तापमान (462°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 225 पृथ्वी दिन के बराबर है।

🌹पृथ्वी (Earth)

पृथ्वी के बारे में भला क्यों कोई जानता, क्योकि पृथ्वी पर ही तो हम रहते है, किसी और ग्रह के प्राणी थोड़े ही न है। पृथ्वी जीवन सपोर्टिव है, जंहा महासागरों, जंगलों, रेगिस्तानों और पहाड़ों वाला विविध वातावरण मौजूद है, जबकि बाकी ग्रहो पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

सूर्य से पृथ्वी ग्रह की दुरी 149.6 मिलियन किमी, व्यास 12,742 किलोमीटर, सतह का तापमान (-88°C से 58°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 365.24 पृथ्वी वर्ष के बराबर है।

🌹मंगल (Mars)

लाल रंग के कारण लाल ग्रह कहा जाने वाला मंगल सदियों से वैज्ञानिकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। मंगल ग्रह का वातावरण पतला है, साथ ही इसी खगोलीय पिंड पर मौजूद है – सबसे ऊंचे ज्वालामुखी। सौर मंडल की सबसे गहरी, सबसे लंबी घाटी का घर है भी मंगल ग्रह ही है।

सूर्य से मंगल ग्रह की दुरी 227.9 मिलियन किमी, व्यास 6,779 किलोमीटर, सतह का तापमान (-153°C से 20°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 687 पृथ्वी दिन के बराबर है।

🌹बृहस्पति (Jupiter)

ग्रहो के क्रम में बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो अपने विशाल आकार के साथ शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र के लिए पहचाना जाता है।

सूर्य से बृहस्पति ग्रह की दुरी 778.3 मिलियन किमी, व्यास 139,822 किलोमीटर, सतह का तापमान (-145°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 11.9 पृथ्वी वर्ष के बराबर है।

🌹शनि (Saturn)

अपनी आश्चर्यजनक वलय प्रणाली के लिए शनि को बहुत ही पहचान मिली है, जो बर्फ के कणों, चट्टानों और धूल से बनी है। बृहस्पति के बाद यह सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है, इसके साथ शनि ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर एक अनोखा हेक्सागोनल तूफान है।

सूर्य से शनि ग्रह की दुरी 1.4 अरब किमी, व्यास 116,464 किलोमीटर, सतह का तापमान (178°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 29.5 पृथ्वी वर्ष के बराबर है।

🌹अरुण (Uranus)

दूरबीन से खोजा जाने वाला पहला ग्रह यूरेनस अपनी झुकी हुई धरी के लिए काफी जाना जाता है। झुकी हुई धरी के चलते ऐसा लगता है की मानो यह अपनी कक्षा में घूम रहा हो।

सूर्य से बुध ग्रह की दुरी 2.9 अरब किमी, व्यास 50,724 किलोमीटर, सतह का तापमान (-224°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 84 पृथ्वी वर्ष के बराबर है।

🌹वरुण (Neptune)

सूर्य से सबसे दूर पाया जाने वाला ग्रह नेपच्यून है, जिसे नीला दानव भी कहा जाता है। नेपच्यून ग्रह पर तेज़ हवाएँ, काले धब्बे और एक फीकी वलय प्रणाली है।

सूर्य से बुध ग्रह की दुरी 4.5 अरब किमी, व्यास 49,244 किलोमीटर, सतह का तापमान (-201°C), और एक चक्कर पूरा करने का समय 164.8 पृथ्वी वर्ष के बराबर है।

FAQs

9 ग्रह के नाम कौन कौन से हैं?
आठ ग्रह है उनके नाम – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यू।

8 या 9 कितने ग्रह हैं?
आठ ग्रह हैं उनके नाम है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून।

अंतिम नोट (Final Note)

आज के इस लेख में आठ ग्रहों के बारे में चर्चा की गयी है, जिसमे हमने आपको सौरमंडल के आठ ग्रह 🌹बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको यह लेख – All Planets Name In Hindi And English अच्छा लगा होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles