शिलाजीत के फायदे हिंदी में (Shilajit Benefits In Hindi) – Benefits Of Shilajit In Hindi

Shilajit Ke Fayde In Hindi – शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई शारीरिक समस्याओं को रोकने और उनके प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि शिलाजीत का सेवन करने से मर्दाना ताकत में सुधार हो सकता है। तो आइये जानते है शिलाजीत खाने के फायदे हिंदी में (Shilajit Khane Ke Fayde In Hindi) –

शिलाजीत के फायदे हिंदी में (Shilajit Benefits In Hindi) – Shilajit Ke Fayde In Hindi

1) हाई ब्लड प्रेशर

शिलाजीत को हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। शिलाजीत से जुड़े एक आयुर्वेदिक शोध में भी यह माना गया है। शोध में बताया गया है कि शिलाजीत के औषधीय गुणों में से एक इसका एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव है। इस प्रभाव के कारण शिलाजीत का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इस आधार पर शिलाजीत के फायदे हाई बीपी की समस्या में काम आ सकते हैं।

2) गठिया

शिलाजीत के फायदे गठिया की समस्या में भी मिल सकते हैं। शिलाजीत में सेलेनियम पाया जाता है। सेलेनियम के कारण इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव ऑस्टियोआर्थराइटिस से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि शिलाजीत के फायदे गठिया की सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

3) मधुमेह

मधुमेह से बचने के लिए भी शिलाजीत का इस्तेमाल किया जा सकता है। शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है। यह गुण कुछ हद तक हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि शिलाजीत के फायदे मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने में कारगर हो सकते हैं।

4) कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

शिलाजीत के फायदे बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकते हैं। शिलाजीत के प्रभाव को समझने के लिए चूहों पर शोध किया गया। शोध में जिक्र मिलता है कि शिलाजीत का एक महत्वपूर्ण गुण समग्र लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) में सुधार करना है। इस गुण के कारण यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या को नियंत्रित करने के लिए भी शिलाजीत के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

5) अल्जाइमर

शिलाजीत के लाभ अल्जाइमर की समस्या से राहत पाने के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं, जो आमतौर पर बुजुर्गों को प्रभावित करती है। शिलाजीत में फुल्विक एसिड पाया जाता है। यह तत्व याददाश्त को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इस तत्व की मौजूदगी के कारण शिलाजीत में एंटी-अल्जाइमर प्रभाव पाया जाता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि शिलाजीत के सेवन से अल्जाइमर की समस्या से बचाव हो सकता है। वहीं, अगर किसी को यह समस्या है, तो कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

6) दिल

शिलाजीत के सेवन से हाई बीपी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह समग्र लिपिड प्रोफाइल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इन दोनों ही कारणों को हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। ​​इसके अलावा शिलाजीत से जुड़े एक अन्य शोध में शिलाजीत को हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है।

7) एनीमिया

आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए शिलाजीत किसी औषधि से कम नहीं है। शिलाजीत में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह शरीर में आयरन की पूर्ति करके एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। शिलाजीत के फायदे एनीमिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

8) थकान

शिलाजीत के फायदे में थकान की समस्या से राहत दिलाना भी शामिल है। एक शोध में इस बात का जिक्र है कि शिलाजीत में कई मिनरल्स के साथ फुल्विक और ह्यूमिक एसिड पाया जाता है, जो थकान की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह मोटापे की समस्या से भी कुछ हद तक निजात दिला सकता है।

9) मर्दाना ताकत बढ़ाता है, बांझपन में फायदा

शिलाजीत पुरुषों की मर्दाना ताकत यानी प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी उपयोगी माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इसमें पुरुष टेस्टोस्टेरोन (यौन क्षमता से संबंधित हार्मोन) को बढ़ाने की क्षमता होती है। इसके अलावा यह ओलिगोस्पर्मिया (पुरुष शुक्राणुओं में कमी) और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण पुरुष प्रजनन क्षमता में आई कमजोरी को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

10) मूत्र संबंधी

मूत्र संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी शिलाजीत का उपयोग लाभकारी माना जा सकता है। शिलाजीत में इम्यूनोस्टिमुलेंट गुण पाया जाता है। इस गुण के कारण यह मूत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। आयुर्वेद में भी शिलाजीत का इस्तेमाल मूत्र संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है।

11) दिमागी शक्ति

शिलाजीत में फुल्विक नामक एसिड पाया जाता है, जो तत्व याददाश्त को बढ़ावा देने का कार्य कर सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह व्यक्ति की याद रखने की क्षमता को बढ़ाकर दिमागी शक्ति बढ़ाने का काम कर सकता है।

12) डिमेंशिया

डिमेंशिया भी याददाश्त से जुड़ी बीमारी है। इसमें व्यक्ति को चीजों को याद रखने में दिक्कत महसूस होती है। साथ ही इस बीमारी में सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में शिलाजीत को इस समस्या का बेहतर समाधान माना जा सकता है। दरअसल, शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसका इम्यूनोस्टिमुलेंट गुण न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। यह मस्तिष्क में मौजूद विषाक्त और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक हो सकता है। ऐसे में इन सभी गुणों के सम्मिलित प्रभाव के रूप में शिलाजीत डिमेंशिया की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है।

13) बढ़ती उम्र

शिलाजीत के सेवन से बढ़ती उम्र में होने वाली मस्तिष्क संबंधी समस्याओं जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया में राहत मिल सकती है। इसमें एंटी-एजिंग और रिजुवेनेटिंग गुण मौजूद होते हैं। ये दोनों गुण मिलकर शरीर को नई ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं और शरीर पर दिखाई देने वाले बढ़ती उम्र के प्रभावों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

14) वजन कम करने में मददगार

शिलाजीत का उपयोग पुरुष व महिला दोनों ही अपना वजन घटाने लिए कर सकते हैं। यह शरीर में कैलोरी को तेजी से बर्न करता है। यह शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। यह वजन को नियंत्रित करने में काफी मददगार है। यह भूख को भी कम करता है।

15) बालों के लिए फायदेमंद

स्वास्थ्य के साथ-साथ शिलाजीत हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। हम अक्सर देखते हैं कि कैल्शियम बालों के रोम को बंद कर देता है, जिससे रूसी होती है। शिलाजीत में मौजूद मैग्नीशियम बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles