ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है, ताजमहल कहां स्थित है (Tajmahal Kahan Stith Hai)

Tajmahal Kis Nadi Ke Kinare Sthit Hai – ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताज महल को देखने के लिए देश-विदेश से कई पर्यटक भारत आते हैं। ताज महल भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है, यहां विदेशों से भी कई पर्यटक आते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है ताजमहल कहां स्थित है, ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। आज के इस लेख में हम आपको ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है ताजमहल कहां स्थित है (Tajmahal Kahan Stith Hai) –

ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है (Tajmahal Kis Nadi Ke Kinare Sthit Hai In Hindi)

ताजमहल उत्तरप्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्तिथ है, जो मुगल सम्राट शाहजहां की सबसे पसंदीदा बेगम मुमताज महल का मकबरा है।

ताज महल का निर्माण 1631 ई. में शुरू हुआ था और 1653 ई. में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण 20000 कारीगरों द्वारा किया गया था।

ताज महल के निर्माण के लिए विभिन्न देशों से लगभग 28 प्रकार के पत्थर और संगमरमर लाए गए थे। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि 37 लोगों की टीम ने मिलकर ताज महल का नक्शा तैयार किया था, हालांकि इतिहास में इस बात का पूरा दावा नहीं किया गया है।

ताज महल के निर्माण के दौरान विभिन्न देशों से कारीगरों को लाया गया था। ताज महल को मोहब्बत का मंदिर भी कहा जाता है, क्योंकि शाहजहाँ को अपनी पत्नी से बेहद प्यार था और उसी की निशानी के तौर पर उसने ताज महल बनवाया था।

1653 ई. में ताज महल के निर्माण में लगभग करोड़ों रुपए की लागत आई थी। ताज महल को दुनिया का सातवां अजूबा भी माना जाता है। यह भी माना जाता है कि मुगल बादशाह शाहजहां ने ताज महल के पुनर्निर्माण के बाद अपने मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि वह वैसा ही कोई दूसरा महल न बना पाए, हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

ताज महल के बारे में रोचक तथ्य

ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में बनी एक ऐतिहासिक इमारत है। आम धारणा यह है कि इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मृत्यु के बाद उनकी याद में बनवाया था।

1) क्या आप जानते हैं कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ताज महल को शाहजहाँ ने बनवाया था।

2) ताज महल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1653 तक जारी रहा। इस तरह ताज महल को बनने में 22 साल लग गए।

3) ताजमहल की नींव के प्रत्येक कोने में एक मीनार है। ये चार मीनारें मकबरे को संतुलन प्रदान करती हैं।

4) ये चारों मीनारें 41.6 मीटर ऊंची हैं और इन्हें बाहर की ओर थोड़ा झुका दिया गया है ताकि भूकंप जैसी आपदा में ये मीनारें कब्र पर न गिरें और बाहर की ओर गिरें।

5) द्वितीय विश्व युद्ध, 1971 के भारत-पाक युद्ध और 9/11 के दौरान ताज महल की सुरक्षा के लिए इसके गुंबद के चारों ओर बांस का एक सुरक्षा घेरा बनाया गया था और इसे हरे रंग की चादर से ढक दिया गया था ताकि यह दुश्मनों से छिपा रह सके।

6) ताज महल यमुना नदी के तट पर बना है। ताज महल का आधार ऐसी लकड़ी पर बना है जिसे मजबूत बने रहने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। यह नमी पास में बहने वाली यमुना नदी द्वारा बनाये रखी जाती है।

7) ताज महल को 28 तरह के कीमती पत्थरों से सजाया गया था जो कई देशों से लाये गये थे। इन कीमती पत्थरों को अंग्रेज़ों ने निकाल लिया था।

8) जब ताज महल बनाया गया था तो उस पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। लेकिन अगर आज ताज महल बनाया जाए तो इसमें 7,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

9.) ताज महल की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों के बीच लगे फव्वारे किसी पाइप से नहीं जुड़े हैं बल्कि हर फव्वारे के नीचे एक तांबे का टैंक है। ये सभी टैंक एक ही समय में भरते हैं और दबाव बनने पर एक साथ पानी छोड़ते हैं।

10) हर साल 40 लाख लोग ताज महल देखने आते हैं। इनमें से 70 फीसदी तो भारतीय ही हैं।

11) क्या आप जानते हैं कि शाहजहाँ ताज महल की तरह एक काली इमारत बनवाना चाहता था ताकि वह ताज महल की खूबसूरती देख सके। लेकिन जब शाहजहाँ को उसके बेटे औरंगजेब ने कैद कर लिया तो उसका सपना सिर्फ सपना ही रह गया।

12) पुर्तगाली लेखक सेबेस्टियाओ मेनरिक ने लिखा है कि ताज महल के निर्माण के दौरान पत्थर ढोने के लिए 1000 से अधिक हाथियों को लगाया गया था।

13) बुलन्दशहर के एक मजदूर ने अपनी पत्नी की याद में ताज महल की प्रतिकृति बनाने की कोशिश की है। हालाँकि, अपनी गरीबी के कारण वह इसे पूरा नहीं कर सके।

14) ताजमहल का रंग बदलता है – यह सुबह गुलाबी, रात को दूधिया सफेद और चांदनी रात में सुनहरा दिखाई देता है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण ताज महल का रंग हल्का पीला पड़ने लगा है, इसलिए इसके आसपास पेट्रोल और डीजल वाहन बंद हैं।

15) आपको जानकर हैरानी होगी कि ताज महल कुतुब मीनार से भी 5 फीट ऊंचा है।

FAQs

ताज महल के पास कौन सी नदी बहकर निकलती है?
ताजमहल के पास यमुना नदी बहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles