सड़क पर गुजर रहे इन 3 लोगों को पहले देना चाहिए रास्ता 

 भविष्य पुराण को हिंदू धर्म के प्रमुख पुराणों में से एक कहा जाता है। जानकारों का मानना ​​है कि भविष्य पुराण की रचना महर्षि वेद व्यास ने की है।

भविष्य पुराण में कई बातों का ज्ञान दिया गया है। इनमें भविष्यवाणी, धर्म, कर्म, विभिन्न धार्मिक विचार, व्रत, पूजा और यात्रा शामिल हैं।

भविष्य पुराण के अनुसार सड़क पर चल रहे कुछ लोगों को पहले रास्ता दे देना चाहिए। ऐसा करना बेहद जरूरी है।

दरअसल, शास्त्रों में धर्म, पूजा और दैनिक नियमों के अलावा मनुष्य के कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है।

इन कर्तव्यों में किसी को रास्ता देना भी शामिल है, जिसका वर्णन न सिर्फ भविष्य पुराण में बल्कि कई ग्रंथों में भी मिलता है। 

भविष्य पुराण के अनुसार, यदि कोई बीमार या बुजुर्ग व्यक्ति पीछे या सामने से आ रहा है, तो उसे पहले जाने देना चाहिए।

भविष्य पुराण के अनुसार, यदि कोई महिला आगे या पीछे से आ रही है, तो पुरुष का कर्तव्य है कि वह पहले महिला को रास्ता

भविष्य पुराण के अनुसार, यदि आप शादी के दिन दूल्हे को सामने से आते हुए देखते हैं, तो आपको पहले उसे रास्ता देना चाहिए।