इन 3 चीजों पर दिल खोलकर खर्च करना चाहिए पैसा, घर में लौट आएगी खुशहाली 

 आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दान देने की आदत सबसे अच्छी होती है। दान करने से धन घटता नहीं बल्कि बढ़ता है।

आचार्य चाणक्य ने खास तौर पर 3 ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जिन पर पैसा खर्च करना बहुत अच्छा होता है।

चाणक्य के अनुसार इन जगहों पर पैसा खर्च करने में कभी भी कंजूस नहीं बनना चाहिए, इससे आप ही के धन में बढ़ोतरी होती है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई आदमी अमीर है तो उसे गरीबों की मदद के लिए दिल खोलकर पैसा खर्च करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसा करने से व्यक्ति धार्मिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह सही महसूस करता है।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर पैसा खर्च करना ही है तो धर्म के नाम पर भी कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को मंदिर या किसी अन्य धार्मिक स्थल पर दान करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

चाणक्य कलात्मक चित्रण आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को समाज और देश के कल्याण तथा सामाजिक कार्यों के लिए दान करना चाहिए।

इन तीन स्थानों पर धन या पैसा खर्च करने से धन घटने की बजाये बढ़ता है, इसलिए कभी इन स्थानों पर पैसा खर्च करने में कंजूस न बने।