ऐसा व्यक्ति किसी भी काम में तरक्की नहीं कर पाता, हमेशा ही रहता है गरीब 

चाणक्य 5आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की एक आदत होती है जो उसके जीवन को कठिन बना देती है।

व्यक्ति की यह आदत उसे सभी तरह के सुखों से दूर रखती है। वह हमेशा परेशानी में ही रहता है। 

प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि आलस्य किसी भी व्यक्ति को बर्बाद कर देता है। 

आचार्य चाणक्य के मुताबिक आलसी प्रवृति वाले लोग अपने लाइफ में उन अवसरों को भी चूक जाते है या खो देते हैं जिनमें उन्हें कामयाबी प्राप्त हो सकती थी

आलसी लोगों का आलस्य उन्हें हमेशा परेशान करता है, ऐसे लोगों का जीवन परेशानियों से भरा होता है। 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आलसी लोगों को जीवन में हमेशा हार का सामना करना पड़ता है, वे कभी तरक्की नहीं कर पाते। 

इसके विपरीत अगर कोई व्यक्ति मेहनत और उत्साह के साथ अपना काम करता है तो वह हमेशा सफल होता है। कभी कोई परेशानी नहीं आती। 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को माँ लक्ष्मी भी कभी पसंद नहीं करतीं,  वह उससे दूर रहती हैं।

इसका मतलब है कि आलसी व्यक्ति हमेशा धन को लेकर चिंतित रहता है। वह आर्थिक समस्याओं से घिरा रहता है।