कौए का ये एक गुण आपको बना देगा धनवान, जीवन भर होगी तरक्की
आचार्य चाणक्य के मुताबिक कौए का एक गुण किसी मनुष्य को सफल बना सकता है. इस गुण को सही समय पर सीखने की जरूरत है।
चाणक्य ने बताया कि कौआ सदैव अपने लिए खाना अकेला ही जुटाता है. वह किसी भी काम के लिए आलसी नहीं होता।
चाणक्य कहते हैं कि अगर व्यक्ति सफलता हासिल करना चाहता है तो उसे कौए से ये गुण जरूर सीखना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति आलस्य छोड़कर कौए की तरह मेहनती हो जाए तो वह कभी किसी से पीछे नहीं रहता।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का आलस्य उसे आगे नहीं बढ़ने देता. आलसी व्यक्ति जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता।
जहां धन की देवी लक्ष्मी मेहनती व्यक्ति से प्रसन्न होती हैं, वहीं आलसी व्यक्ति से वह हमेशा नाराज रहती हैं।
इसी कारण आलसी व्यक्ति हमेशा परेशानी में रहता है. उसकी जेब हमेशा खाली रहती है।
चाणक्य कहते हैं कि कौए की एक खासियत यह होती है कि वह जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करता। यह आदत इंसान में भी होनी चाहिए।
जो व्यक्ति दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेता है, उसे जीवन में कभी भी धोखा मिल सकता है। दूसरों पर कभी भी तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।