दुनिया में पैसों से भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज, भिखारी को भी बना सकती है अमीर
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज बताई है। जो इसे समझ लेता है, वह धनवान बन जाता है।
आचार्य चाणक्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज समय को बताते हैं। चाणक्य जी कहते हैं कि इंसान का समय बदलते देर नहीं लगती।
समय की करवट ऐसी होती है कि वह पल भर में राजा को रंक और भिखारी को धनवान बना सकता है।
चाणक्य कहते हैं कि समय का सही इस्तेमाल व्यक्ति को सफल बनाता है जबकि गलत इस्तेमाल व्यक्ति को बर्बाद कर देता है।
चाणक्य के अनुसार समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता और न ही बीत जाने के बाद दोबारा वापस आता है।
चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति ने जीवन में समय के महत्व को समझ लिया, वह कभी पराजित नहीं होता।
जो लोग समय को देखकर कोई भी बड़ा फैसला लेते हैं, वे अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करते हैं।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग समय के महत्व को समझते हैं, उन पर देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद बरसाती हैं।
जो व्यक्ति समय के महत्व को समझता है और उसका सही उपयोग करता है, वह हर काम में सफल होता है। हमेशा धनवान बना रहता है।