किसान से जुड़ी खबरें आज की – Kisan News Today In Hindi

किसान से जुड़ी खबरें आज की – किसान वह व्यक्ति होता है जो कृषि में लगा होता है और फसलें और सब्जियाँ उगाता है। किसान के पास खेत हो सकते हैं या वह दूसरों की ज़मीन पर मज़दूर के तौर पर काम कर सकता है, लेकिन ज़्यादातर विकसित अर्थव्यवस्थाओं में किसान आम तौर पर खेत का मालिक होता है, जबकि खेत में काम करने वाले कर्मचारियों को खेत मज़दूर या खेत मजदूर कहा जाता है।

किसान से जुड़ी खबरें आज की – Kisan News In Hindi

#) सरकार किसानों को देने जा रही है बोनस, हुआ बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने किसानों को बोनस देने का ऐलान किया है। यह बोनस मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को दिया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि किसानों को मोटे अनाज पर 10 रुपये प्रति किलो का बोनस दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मोटे अनाज पर यह अतिरिक्त बोनस किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मोटे अनाज पर 10 रुपये प्रति किलो का प्रोत्साहन देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल खाद्यान्न उत्पादन क्षेत्र के केवल साढ़े तीन प्रतिशत क्षेत्र में मोटे अनाज की खेती की जाती है। मध्य प्रदेश में मोटे अनाज की खेती 06 लाख 20 हजार हेक्टेयर में की जा रही है। 05 लाख 55 हजार हेक्टेयर में साल 2021-22 में मोटे अनाज की खेती की गई थी।

मध्य प्रदेश मोटे अनाज के उत्पादन में देश में पांचवें स्थान पर है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 12.68 लाख टन मोटे अनाज का उत्पादन हुआ। जबकि 2019-20 में इसका उत्पादन 8.96 लाख टन था। प्रदेश में करीब 60 फीसदी फसल बाजरे की है। मंडला, डिंडोरी, बालाघाट समेत अन्य जिलों में मोटे अनाज की खेती ज्यादा होती है।

#) शिवराज सिंह चौहान करेंगे किसान की बात

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के बाद केंद्र सरकार ने देश के लाखों किसानों को नई सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ मासिक रेडियो कार्यक्रम की तर्ज पर कृषि मंत्रालय ‘किसान की बात’ मासिक रेडियो कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले गुरुवार को ही इसकी घोषणा की है। सरकार देश के किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी रेडियो के जरिए मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार किसानों को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘किसान की बात’ शुरू करेगी। सरकार द्वारा इसका उद्देश्य खेती के तरीकों को आधुनिक बनाना साथ ही अत्याधुनिक वैज्ञानिक जानकारी से किसानों को सशक्त बनाना है। कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी साथ ही खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ वैज्ञानिक प्रगति के बारे में जरुरी जानकारी देंगे।

किसानों को वैज्ञानिक लाभ शीघ्रता से हस्तांतरित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के पास अक्सर जानकारी का अभाव होता है, जिससे कीटनाशकों का दुरुपयोग होता है। हमें इस ओर ध्यान देना चाहिए। ‘किसान की बात’ भारत के कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की जरूरतों के साथ एकीकृत करने और कृषि श्रमिकों के बीच चर्चा को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

#) किसानों को अब बुढ़ापे में कोई टेंशन नहीं, मिलेगी 3 गुना ज्यादा पेंशन, ये योजना बनेगी सहारा

छोटे किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना शुरू की है। अगर आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है और आप खेती से जुड़ा काम करते हैं तो केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर आप 60 साल की उम्र से 3 हजार रुपये मासिक पेंशन पा सकेंगे। इस योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन के जरिए सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना है।

हर महीने 100 रुपये जमा करने पर मिलेगी 3000 की मासिक पेंशन – इस योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु होने पर 3,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम निश्चित पेंशन प्रदान की जाएगी। यह योजना स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें प्रवेश की आयु 18 से 40 वर्ष है। लाभार्थी को 29 वर्ष की औसत प्रवेश आयु पर 100 रुपये प्रति माह का अंशदान करना होगा। केंद्र सरकार भी पेंशन फंड में इतनी ही राशि का योगदान करेगी। योजना का लाभ न्यूनतम 20 वर्ष की अवधि के बाद ही प्राप्त होगा।

कृषि मंत्रालय की तरफ से एक्स पर इस पोस्ट जारी की गयी है, जिसमे किसानों से अपील की गई है कि वे नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर पीएम किसान मानधन योजना में मुफ्त में नामांकन कराएं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें पति और पत्नी दोनों ही निवेश कर सकते हैं। योजना के तहत आपको न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तक 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति माह तक जमा कराने होंगे। यह राशि लाभार्थी की आयु पर निर्भर करती है, यानी अगर आप 18 वर्ष की आयु में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको 42 वर्ष तक मासिक अंशदान करना होगा, जिसमें अंशदान की राशि कम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles