Jharkhand Sarkari Naukri 2024 – झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कर्मियों के 510 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं. यह परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी, इस भर्ती के लिए JSSC झारखंड क्षेत्रीय कर्मी नियुक्ति परीक्षा आयोजित करेगी। इस नियुक्ति के लिए आप jssc की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जानिए इस परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी।
किस वर्ग के लिए कितने पद
बता दें कि इस स्वास्थ्य विभाग भर्ती के माध्यम से कुल 510 पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के लोगों के लिए 230 पद, ST के लिए 44 पद, SC के लिए 133 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 51 पद तय किए गए हैं।
ये होगा परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा का पैटर्न ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगा, यानी आप कंप्यूटर और ओएमआर में से किसी भी विकल्प के जरिए परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, इसमें सवाल MCQ फॉर्म में होंगे और हर सवाल तीन अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होग।
पेपर की बात की जाए तो इस भर्ती का पहला पेपर भाषा ज्ञान का रहेगा, दूसरा पेपर जनजातीय या क्षेत्रीय भाषा का रहेगा, वही तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन का होने वाला है। परीक्षा के लिए हर पेपर में 30% अंक लाने आवश्यक होंगे और पहला पेपर आपका क्वालिफाइंग होगा।
क्षेत्रीय भाषा के पेपर को छोड़कर बाकी सभी पेपर अंग्रेजी में होंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी, जिसमें हर शिफ्ट 2 घंटे की होगी, अगर बात करें कौन सा पेपर कितने अंकों का होगा तो पहला पेपर यानी भाषा ज्ञान 120 प्रश्नों का होगा, दूसरा क्षेत्रीय भाषा का पेपर 100 अंकों का होगा और तीसरा पेपर भी 120 प्रश्नों का होगा जिसमें प्रत्येक प्रश्न तीन अंकों का होगा।
कितना मिलेगा वेतन
अगर झारखंड स्वास्थ्य विभाग (Jharkhand Health Department) की इस वैकेंसी की सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल 2 आधारित रहेगा, जिसके अनुसार प्रति माह सैलरी 18,000 रुपये से 56,990 रुपये के बीच होगी।