पन्ना रत्न कितने दिन में असर दिखाता है – ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों और उनसे संबंधित ग्रहों के बारे में बताया गया है। अगर कुंडली में इन 12 ग्रहों में से कोई भी ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रत्नशास्त्र में हर ग्रह से संबंधित एक रत्न बताया गया है। माना जाता है कि रत्न पहनने से व्यक्ति के जीवन में ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। हालांकि रत्न पहनते समय व्यक्ति को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं रत्न पहनते समय किन नियमों का पालन करना जरूरी है और कौन सा रत्न कितने दिनों में असर दिखाता है?
पन्ना रत्न कितने दिन में असर दिखाता है इन हिंदी (Panna Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
पन्ना रत्न बुध का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर पन्ना सही तरीके से पहना जाए तो इसका शुभ प्रभाव 7 दिनों के बाद दिखना शुरू हो जाता है। पन्ना रत्न मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
मूंगा रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Munga Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
रत्न ज्योतिष के अनुसार मंगल की शांति के लिए मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। मूंगा 21 दिन से 1 महीने के बीच असर दिखाता है। मंगल के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए मूंगा पहना जाता है।
माणिक रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Manika Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
माणिक रत्न सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। कहा जाता हैं माणिक्य धारण करने के 15 से 30 दिन के भीतर ही अपना असर दिखाने लगता है।
हीरा रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Heera Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
शुक्र को मजबूत करने और शुभ प्रभावों के लिए हीरा रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को पहनने के 22 दिन बाद ही यह अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। हीरा रत्न वृषभ, मिथुन, तुला, कन्या और मकर राशि के लिए शुभ माना जाता है।
जमुनिया रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Jamuniya Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोग जामुनिया रत्न या पर्पल स्टोन या एमेथिस्ट पहन सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि नीच का है, उनके लिए भी जामुनिया रत्न उपयुक्त हो सकता है, लेकिन बिना किसी विशेषज्ञ को अपनी कुंडली दिखाए इस रत्न को न पहनें। रत्न का वजन भी पूछ लें। जमुनिया रत्न एक सप्ताह से 30 दिन में असर दिखाता है।
सुनहला रत्न कितने दिन में असर करता है (Sunela Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
धनु और मीन राशि वालों के लिए सुनहला रत्न बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि ये बृहस्पति की राशियां हैं। रत्नशास्त्र के अनुसार मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु राशि के लोग भी स्वर्ण रत्न पहन सकते हैं। सुनहला रत्न एक सप्ताह से दो सप्ताह में असर दिखाता है।
पुखराज रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Pukhraj Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
यह रत्न बृहस्पति ग्रह का रत्न है। यह व्यक्ति पर 15 दिनों के बाद अपना प्रभाव दिखाना शुरू करता है। आपको बता दें कि पुखराज मिथुन, कन्या और वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
नीलम रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Neelam Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम रत्न शनि से संबंधित है। अगर यह रत्न किसी को सूट कर जाए तो उसे रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती। नीलम धारण करने के दो से तीन दिन बाद ही अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। आपको बता दें कि कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए यह बहुत शुभ माना जाता है।
मोती रत्न कितने दिन में असर दिखाता है इन हिंदी (Moti Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
चंद्र ग्रह की शांति के लिए मोती रत्न पहना जाता है। मोती धारण करने के कम से कम 1 सप्ताह के अंदर ही यह व्यक्ति पर अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। मेष, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए इसे पहनना शुभ होता है। मोती को धारण करने से पहले रात भर दूध में रखना शुभ माना जाता है।
लहसुनिया रत्न कितने दिन में असर दिखाता है इन हिंदी (Lahsuniya Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
रत्न ज्योतिष के अनुसार, ये रत्न 1 महीने में प्रभाव दिखाता है। इस रत्न को तब पहनने की सलाह दी जाती है जब किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु ग्रह प्रबल हो। केतु की शांति के लिए लहसुनिया रत्न पहनें।
गोमेद रत्न कितने दिन में असर दिखाता है (Gomed Ratna Kitne Din Me Asar Dikata Hai)
रत्न ज्योतिष की माने तो गोमेद रत्न 15 से 30 दिनों में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है। इसे वृषभ, कन्या, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।